फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uncontrollable truck crushed the cyclist

Lucknow News: बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा

Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
uncontrollable truck crushed the cyclist
बेहटा चौराहे के पास सरेनी रोड पर हादसाफोटो संख्या 202
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दिहाड़ी श्रमिक को रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। पूरे सूता मजरे सेमरपहा गांव निवासी शिवशंकर सिंह (56) साइकिल से बैंक जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे बेहटा चौराहा पर सरेनी रोड की ओर मुड़ रहे मौरंग लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर से फरार हो गया। मृतक दिहाड़ी मजदूर था। हादसे के बाद पत्नी मंजू सिंह, बेटे गोविंद सिंह, ताजेंद्र सिंह व बेटियां जया, रिया के आंसू थम नहीं हो रहे हैं। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक कब्जे में लिया गया है।


सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोग घायल
खीरों। थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के मिश्रखेड़ा मजरे कालूपुर निवासी राजू (24) ट्रैक्टर से खेतों की जोताई कर वापस घर आ रहा था। सेवनपुर गांव के सामने शारदा सहायक मुख्य नहर पटरी पर पहुंचा, तभी उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर के पानी में चला गया। इस दौरान राजू पासी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। करीब आधा घंटे बाद आसपास के लोगों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। सीएचसी में तैनात डॉ. सुनील यादव का कहना है कि राजू की स्थित नाजुक है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, गौतमनखेड़ा गांव निवासी गया प्रसाद (६५) को बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed