फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrollable Audi hits three, one killed, two injured

लखनऊ: बेकाबू ऑडी ने तीन को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 19 Dec 2021 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Dec 2021 09:32 PM IST
सार

हादसे में पेंटर गिरकर कार में फंस गया मगर चालक ने भागने की कोशिश में स्पीड कम नहीं की। इस दौरान कार ने स्कूटी और साइकिल सवार दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Uncontrollable Audi hits three, one killed, two injured
एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत

विस्तार

महानगर के छन्नीलाल चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार पेंटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पेंटर गिरकर कार में फंस गया मगर चालक ने भागने की कोशिश में स्पीड कम नहीं की। इस दौरान कार ने स्कूटी और साइकिल सवार दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी। राहगीरों ने घेराबंदी कर कार रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


बंशी विहार, बालागंज, थाना ठाकुरगंज निवासी अफसर अली (32) पेंटिंग का काम करते थे। रविवार को वह बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी महानगर में छन्नीलाल चौराहे पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अफसर अली गिरकर कार में फंस गए मगर चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। उसने भागने के प्रयास में साइकिल से जा रहे बाराबंकी निवासी दयाराम व एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


राहगीरों ने घेराबंदी करके ऑडी चला रहे विभूतिखंड के ओमेक्स हाइट्स निवासी मनीष चंद्र वाजपेयी (35) को पकड़ने के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मनीष चंद्र वाजपेयी को हिरासत में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अफसर अली को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दयाराम को महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि हादसे में मामूली रूप से घायल स्कूटी सवार मौके से चला गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कार चला रहे मनीष चंद्र वाजपेयी की मानसिक हालत ठीक नहीं प्रतीत हो रही है। दो महीने पहले ही उनका हार्ट का ऑपरेशन होना बताया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा करने वाली ऑडी कार कब्जे में लेकर आरोपी मनीष से पूछताछ की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed