{"_id":"5d34334d8ebc3e6c935cf012","slug":"unchahar-express-fuel-ended-many-trains-delayed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलते-चलते अचानक खत्म हो गया ऊंचाहार एक्सप्रेस का ईंधन, रास्ते में ही रोकनी पड़ी दूसरी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-चलते अचानक खत्म हो गया ऊंचाहार एक्सप्रेस का ईंधन, रास्ते में ही रोकनी पड़ी दूसरी ट्रेनें
Sun, 21 Jul 2019 03:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jul 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऊंचाहार एक्सप्रेस का शनिवार को अचानक ईंधन खत्म हो गया, जिससे ट्रेन अचानक कानपुर ब्रिज व मगरवारा के बीच रुक गई। इससे रूट बाधित हो गया और दूसरी ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। एक घंटे बाद दूसरा इंजन भेजा गया, जिसके बाद ऊंचाहार एक्सप्रेस रवाना की जा सकी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से प्रयागराज जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से छूटकर सुबह 9.35 बजे कानपुर ब्रिज पार कर रही थी। इस दौरान लोको पायलट को ट्रेन का ईंधन खत्म होने का अंदेशा हुआ। वह कुछ करता, इससे पहले ही इंजन बंद हो गया।
विज्ञापन
बीच रास्ते ईंधन खत्म होने से ड्राइवर और गार्ड के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल कंट्रोल को सूचना दी गई। ट्रेन के डाउन लाइन पर खड़े हो जाने से कानपुर से लखनऊ आने वाली ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान ये ट्रेनें हुईं लेट
सवा दस बजे दूसरा इंजन आया और साढ़े दस बजे कानपुर ब्रिज व मगरवारा रूट क्लीयर होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान चित्रकूट एक्सप्रेस तीन घंटे, सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस चार घंटे, कानपुर-लखनऊ मेमू 5.30 घंटे व आगरा इंटरसिटी लेट हुई।