फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Meteorological Department announces withdrawal of monsoon from the state, now only sporadic rain will occu

यूपी: मौसम विभाग ने की प्रदेश से मानसून विदा होने की घोषणा, अब होगी सिर्फ छिटपुट बारिश; जानिए कैसी रही बरसात

Sun, 20 Sep 2026 11:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Sep 2026 11:02 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी से मानसून विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से करीब-करीब पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Meteorological Department announces withdrawal of monsoon from the state, now only sporadic rain will occu
यूपी से विदा होने जा रहा है मानसून। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी से मानसून विदा होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर के बाद कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन यह भारी मानसूनी बरसात नहीं होगी। यूपी के साथ देश के कई और राज्यों से सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मानसून विदाई ले सकता है। 

विज्ञापन


प्रदेश में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है। इसको लेकर मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के केंद्रीय भागों कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी आदि क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि आज दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों बनारस, प्रयागराज में बारिश की संभावना है। बाकी के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन


अतुल कुमार ने बताया कि निचले एवं मध्य क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग से उत्तर पूर्वी अरब सागर तक जा रही द्रोणी के कारण अरब सागर से आ रही नमी के अतिरिक्त प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग पर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शनिवार को पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापसी आरंभ होने के साथ ही 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में वर्षा का वर्तमान दौर थम जाएगा। इसके उपरांत उत्तरी अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तरोत्तर मजबूत होते हुए दक्षिण उड़ीसा-उत्तरी आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत 23 सितंबर को पूर्वांचल से वर्षा का नया दौर आरंभ होकर 25 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

प्रदेश में सितंबर में औसत से 4 फीसदी कम बारिश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सितंबर के महीने में एक से लेकर 16 सितंबर तक औसत से चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगर केवल पूर्वी यूपी की बात करें तो यहां औसत से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसत से 5 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

तेज धूप के बाद बारिश ने दी राहत

राजधानी में शनिवार को मौसम का अलग मिजाज देखने को मिला। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर 12 बजे के आसपास झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इसके बाद दिन में कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ में 13.6 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सामान्य बना रहने की उम्मीद है। एक-दो दिन में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।

बीते 17 साल में सबसे सूखा मानसून

UP: Meteorological Department announces withdrawal of monsoon from the state, now only sporadic rain will occu
मौसम और मानसून पर ताजा अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

भारत 17 साल के सबसे सूखे मानसून की ओर बढ़ रहा है। 18 सितंबर तक जून से सितंबर के मानसून सीजन में देश में सामान्य से 15% कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने सामान्य से 8% कम बारिश का अनुमान जताया था। बारिश की कमी बरकरार रही, तो यह 2009 के बाद सबसे कमजोर मानसून होगा। तब सामान्य से 18% कम पानी गिरा था।

मानसून के अंतिम चरण में भी बारिश की कमी बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार, सितंबर में कुछ हिस्सों में सामान्य से 50% तक कम बारिश हुई। इससे पैदावार घटने व खाद्य कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है। भारत में बारिश का 70% हिस्सा मानसून से पूरा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed