फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unani Medical College and Dispensary will be opened in the state

Lucknow News: प्रदेश में खुलेंगे यूनानी मेडिकल कॉलेज व डिस्पेंसरी

Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Unani Medical College and Dispensary will be opened in the state
सम्मेलन में बोलते दानिश अंसारी।
लखनऊ। यूनानी चिकित्सा पद्धति अब गंभीर और लाइलाज बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद बन रही है। इसमें लोगों का विश्वास बढ़ा है। इसलिए सरकार प्रदेश में यूनानी मेडिकल कॉलेज और डिस्पेंसरी खोलेगी। ये घोषणा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नेशनल यूनानी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मेलन में की।
विज्ञापन


प्रसिद्ध चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी अजमल खान की जयंती (यूनानी दिवस) पर आयोजित इस वैज्ञानिक सम्मेलन में यूनानी विधा में हो रहे नवाचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने यूनानी को प्राकृतिक और कारगर पद्धति बताया। इस दौरान एसोसिएशन के डॉ. एस. मुईद ने सरकार के समक्ष मांगें रखीं, जिनमें बरेली के नवनिर्मित यूनानी कॉलेज का नाम हकीम अजमल खान के नाम पर रखने, यूनानी चिकित्सकों को आकस्मिक चिकित्सा में आईवी फ्लूइड थेरेपी के प्रयोग का अधिकार देने, प्रदेश में यूनानी एम्स की स्थापना और रिक्त पदों को भरने की प्रमुख रहीं। आयोजक सचिव डॉ. नाजिर अब्बास, यूनानी सेवाओं के निदेशक प्रो. जमाल अख्तर ने यूनानी चिकित्सा की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन




आधुनिक और यूनानी चिकित्सा का संगम



सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कैंसर जैसे गंभीर रोगों पर भी चर्चा की। पुणे के डॉ. मस्तान अकबर शेख ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा (एलोपैथी) के साथ यूनानी का संयोजन कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देता है। वहीं, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विभोर महेंद्रू ने मॉलिक्युलर और इम्यूनोथेरेपी की उपयोगिता बताई। लोहिया संस्थान की डॉ. सत्यवती देसवाल ने रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी पर अपने विचार साझा किए। केरल से आए डॉ. केटी अजमल ने कहा कि यूनानी केवल इलाज नहीं, बल्कि मरीज के प्रति सहानुभूति का विज्ञान है।

सम्मेलन में बोलते दानिश अंसारी।

सम्मेलन में बोलते दानिश अंसारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed