फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uma protest for ganga

उमा के धरने में भाजपाईयों की उल्टी चाल

Mon, 25 Nov 2013 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/कानपुर
टीम डिजिटल/कानपुर Updated Mon, 25 Nov 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
uma protest for ganga

उमा भारती का गंगा समग्र दूसरे चरण का अभियान भाजपा नेताओं की राजनीति का शिकार हो गया।

विज्ञापन


उमा शुरू से इस कार्यक्रम को राजनीति से अलग बताती आ रही थीं।

जब धरने के खत्म होने का समय आया तो ‘टेनरी हटाओ और गंगा बचाओ’ के मुद्दे पर विधायकों ने टेनरियों की वकालत शुरू कर दी।

इससे उमा भारती की त्यौरी चढ़ गईं और अभियान से जुड़े पदाधिकारी चिल्ला उठे, बंद करो यह भाषण। धरने के दौरान जब उमा भारती ने अपना भाषण शुरू किया तो उन्होंने टेनरी हटाओ का बार-बार जिक्र किया।

पढ़ें- उमा करेंगी धरना-प्रदर्शन, पर क्यों?
विज्ञापन


इस पर विधायक सलिल विश्नोई बोल पड़े कि टेनरी हटाने से काम नहीं चलेगा क्योंकि इससे डेढ़ लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

उमा ने स्पष्ट किया कि वे हटाने का मतलब उसे शिफ्ट करने की बात कह रही हैं। बात सभी के समझ में आती कि इसी बीच दूसरे विधायक रघुनंदन भदौरिया ने मंच संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी टेनरी मालिकों और उसमें काम करने वालों की वकालत शुरू कर दी। रघुनंदन ने कहा कि जो भी ट्रीटमेंट प्लांट बने हैं, वे ठीक से काम नहीं करते हैं।

पढ़ें-मोदी के कूड़ेदान हैं अमित शाह: खुर्शीद

इसमें टेनरियों का दोष नहीं है। यदि दोष है तो हमारे साथ चलिए अभी उसे बंद कराते हैं। इसी बीच समग्र गंगा अभियान के पदाधिकारी ब्रज किशोर चिल्ला पड़े, बंद करिए टेनरियों की वकालत करना।

यहां गंगा को बचाने की बात हो रही है। फिर दूसरी आवाज आई, इसे राजनीति का अखाड़ा मत बनाइए।

अंत में उमा ने रघुनंदन का कुर्ता खींचा और उन्हें चुप करा दिया। इसी पर धरना समाप्त हो गया। इसके बाद उमा भारती ने सभी को सर्किट हाउस बुलाकर एक-एक की क्लास ली।

राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed