{"_id":"589de0f94f1c1b8a5f37955d","slug":"uma-bharti-criticizes-sp-and-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती का सपा पर तीखा हमला, कहा- अपराधियों को संरक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती का सपा पर तीखा हमला, कहा- अपराधियों को संरक्षण दिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Feb 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर में उमा भारती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सीतापुर के पिसावां में सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दिया है। इसलिए सरकार अपराध नियंत्रण करने में नाकाम रही है और हर रोज महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ होता रहा।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश के बारे में कहा कि जो बेटा अपने बाप का न हुआ वो भला जनता का क्या होगा।
उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि अखिलेश व राहुल की तुलना मोदी जी से नहीं हो सकती। मोदी ने चाय बेची, संघ के प्रचारक रहे, हिमालय में तपस्या की, तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहकर गुजरात को खुशहाल बना दिया। जबकि राहुल व अखिलेश को राजनीति विरासत में मिली है।
विज्ञापन
उमा भारती ने कहा कि मायावती की ये बात सही नहीं है कि भाजपा नेताओं ने उनका अपमान किया है। भाजपा में महिलाओं का सम्मान होता है। उन्हें 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउस की वो घटना याद करनी चाहिए, जब एक भाजपा नेता ने उनकी जान बचाई थी।
विज्ञापन