फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uma Bharti apologise for her statement

मैं अशोक सिंघल की उत्तराधिकारी नहीं: उमा

Sun, 22 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uma Bharti apologise for her statement

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने खुद को अशोक सिंघल का उत्तराधिकारी बताने के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन


उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को पत्र लिखकर अपने बयान में गलत शब्द का प्रयोग करने के लिए पत्र लिखकर खेद प्रकट किया।

प्रवीण तोगड़िया को लिखे पत्र में उमा ने लिखा है, अशोक जी का मेरे जीवन पर उनका अमिट प्रभाव रहा है। मैं उनकी अनुयायी हूं, लेकिन एक पत्रकार वार्ता के दौरान जब उनके निधन पर मुझसे टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो मैंने अनुयायी की जगह उत्तराधिकारी शब्द का प्रयोग किया। जिस पर कुछ तीखी प्रतिक्रिया आई थीं। जिन में से एक प्रतिक्रिया आपकी भी थी।

अशोक सिंघल का हर अनुयायी उनका उत्तराधिकारी

Uma Bharti apologise for her statement

उमा ने लिखा कि अशोक जी का हर अनुयायी उनका उत्तराधिकारी है। मैं उनसे राष्ट्र भ‌िक्ति, राम भक्ति, लक्ष्य निष्ठा, आत्मविश्वास इन सबका उत्तराधिकार अपने संस्कारों में निहित किए हुए हूं और ऐसी मैं अकेली नहीं हूं, लाखों-हजारों लोग हैं।

उमा ने साफ कर दिया कि मैं उनकी संस्‍था या सम्पत्ति की नहीं बल्कि संस्कारों की उत्तराधिकारी हूं।

गौरतलब है कि खुद को अशोक सिंघल का उत्तराधिकारी बताने पर उमा भारती का विहिप से जुड़े कई लोगों ने विरोध किया था, जिस पर उमा ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed