फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ultimate Karate League in UP: Domestic and foreign champions will clash in Lucknow, the league was organized from Mumbai to Lucknow

यूपी में अल्टीमेट कराटे लीग : लखनऊ में भिड़ेंगे देशी-विदेशी चैंपियन, मुंबई से लखनऊ ट्रांसफर हुआ लीग का आयोजन

Sun, 19 Sep 2021 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Sep 2021 08:15 PM IST
सार

तीन से 12 दिसंबर तक छह फ्रैंचाइजी आधारित टीमें एक दूसरे से भिडे़ंगी। प्रत्येक टीम में विश्व चैंपियन और यूरोपीय चैंपियन के मार्की खिलाड़ी शामिल रहेंगे। सभी टीमों में पांच पुरुष व एक महिला खिलाड़ी शामिल रहेंगी। प्रत्येक टीम में चार भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी होंगे।

विज्ञापन
Ultimate Karate League in UP: Domestic and foreign champions will clash in Lucknow, the league was organized from Mumbai to Lucknow
अल्टीमेट कराटे लीग की जानकारी देते आयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में पहली बार अल्टीमेट कराटे लीग का आयोजन होने जा रहा है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पंचों से लोहा मनवा चुके देशी और विदेशी कराटे चैंपियंस पसीना बहाते नजर आएंगे। इस लीग का आयोजन पहले मुंबई में प्रस्तावित था लेकिन आयोजकों ने इसे प्रदेश की राजधानी स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में कराने का निर्णय लिया है। विभूतिखंड स्थित एक निजी होटल में अल्टीमेट कराटे लीग के आयोजकों ने रविवार को प्रेस वार्ता करके इसके आयोजन की जानकारी साझा की।

विज्ञापन


इंडियन प्रोफेशन कराटे काउंसिल के अध्यक्ष राजीव सिन्हा ने बताया कि यूपी में पहली बार अनोखी कराटे लीग आयोजित होने जा रही है। जिसमें आगामी तीन से 12 दिसंबर तक छह फ्रैंचाइजी आधारित टीमें एक दूसरे से भिडे़ंगी। प्रत्येक टीम में विश्व चैंपियन और यूरोपीय चैंपियन के मार्की खिलाड़ी शामिल रहेंगे। सभी टीमों में पांच पुरुष व एक महिला खिलाड़ी शामिल रहेंगी। प्रत्येक टीम में चार भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी होंगे। उन्होंने बताया कि लीग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही दर्शक मौजूद रह सकेंगे। बाकी दर्शक लीग के मैच को अपनी टीवी स्क्रीन पर घर बैठे देख सकेंगे। लीग के दौरान शाम 6 बजे से 8 बजे तक इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान विश्व संगठन के निदेशक पीटर सुजा, पर्यवेक्षक जिरी कोचंद्रल समेत लीग से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लखनऊ को मिल सकती है 2024 में मेजबानी
राजीव सिन्हा ने बताया कि यूकेएल का आयोजन सफल होता है तो 2024 में इसकी वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी लखनऊ को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि इस लीग में पार्टिसिपेट करने के लिए कोई खिलाड़ी इच्छुक हो तो वह अपनी कराटे तकनीक का वीडियो बनाकर हमें लिंक भेज सकता है। अगर हमें उसकी तकनीक पसंद आई तो हम उसे वाइल्ड कार्ड इंट्री भी दे सकते हैं। उन्होंने विश्व संगठन के पदाधिकारी पीटर सुजा के साथ एक खास तकनीक का प्रदर्शन कर बताया कि कराटे पूरी तरह से दिमाग का खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टीमों में होगी भिड़ंत
यूकेएल में यूपी रेबेल्स, दिल्ली ब्रेवहार्ट्स, मुंबई निन्जा, पंजाब फाइटर्स, बेंगलुरू किंग्स और पुणे सेमुराई आपस में एक करोड़ की प्राइज मनी वैल्यू के पुरस्कार के लिए भिडेंगी। इस लीग में पौलैंड के डेविड रोजोवस्की व डॉमियान थॉमसिक, रूमानिया के कराटे चैंपियन कॉलिन मैरिनकॉस के साथ कर्नाटक के  एल रोहितेश्वर, बिहार के शशांक कुमार व मंजीत, दिल्ली के कुलदीप, मोनिंदर सिंह, यूपी के बुलंदशहर से सत्यपाल समेत कई कराटे चैंपियन दांव पेंच लड़ाते देखे जा सकेंगे।

ये है शेडयूल
3 दिसंबर     उद्घाटन समारोह और दिल्ली ब्रेवहार्टस बनाम यूपी रेबेल्स
4 दिसंबर     मुंबई निंजा बनाम बेंगलुरू किंग्स और पंजाब फाइटर्स बनाम पुणे सेमुराई
5 दिसंबर     बेंगलुरू किंग्स बनाम दिल्ली ब्रेवहार्टस और पुणे सेमुराई बनाम यूपी रेबेल्स
6 दिसंबर     पंजाब फाइटर्स बनाम मुंबई निंजा और दिल्ली ब्रेवहार्टस बनाम पुणे सेमुराई
7 दिसंबर     बेंगलुरू किंग्स बनाम पंजाब फाइटर्स और यूपी रेबेल्स बनाम मुंबई निंजा
8 दिसंबर     पंजाब फाइटर्स बनाम दिल्ली ब्रेवहार्ट स और मुंबई निंजा बनाम पुणे सेमुराई
9 दिसंबर     यूपी रेबेल्स बनाम बेंगलुरू किंग्स और दिल्ली ब्रेवहार्टस बनाम मुंबई निंजा
10 दिसंबर   पंजाब फाइटर्स बनाम यूपी रेबेल्स और पुणे सेमुराई बनाम बेंगलुरू किंग्स
11 दिसंबर    पहला सेमीफाइनल और दूसरा सेमीफाइनल
12 दिसंबर   फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed