{"_id":"61adb58b31bf665155140068","slug":"ultimate-karate-league-bengaluru-kings-win-the-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टीमेट कराटे लीग: वेदवीर के किक और पंच से धराशाही दिल्ली ब्रेवहार्ट, बंगलूरू किंग्स का विजयी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टीमेट कराटे लीग: वेदवीर के किक और पंच से धराशाही दिल्ली ब्रेवहार्ट, बंगलूरू किंग्स का विजयी अभियान जारी
Mon, 06 Dec 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:32 PM IST
सार
यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही अल्टीमेट कराटे लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें बंगलूरू किंग्स व पुणे डिवाइन को जीत मिली।
विज्ञापन
कराटे लीग का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू किंग्स ने अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में विजय अभियान जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने दिल्ली ब्रेवहार्ट को 134-127 अंक के नजदीकी अंतर से पराजित किया। यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही लीग के दूसरे मुकाबले में मेजबान यूपी रेबल्स को हार का सामना करना पड़ा। टीम को पुणे डिवाइन ने आसान मुकाबले में 106-74 अंक से हराया।
विज्ञापन
बंगलूरू किंग्स बनाम दिल्ली ब्रेवहार्ट
पहले मुकाबले में मुंबई निंजा के खिलाफ शानदार जीत से उत्साहित बंगलूरू किंग्स के खिलाड़ी उत्साह से लबरेज दिखे, जबकि दूसरी ओर रेबल्स के खिलाफ हार का सामना करने वाली दिल्ली ने पहले मैच की गलती नहीं दोहराई और शुरुआत से ही आक्रामक रही। बेहद कड़े मुकाबले में बंगलूरू की टीम 134-127 के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
मैच के दौरान दोनों में सबसे ज्यादा अंक बटोरने वाले दिल्ली के वेदवीर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुकाबले में दिल्ली की टीम में कुलदीप सिंह डागर (कप्तान), माइकल सोवा (पोलैंड), मनजीत सिंह, वेदवीर सिंह, लक्ष्य माथुर, मो. शाहबाज, योगिता यादव शामिल रहे, जबकि बंगलूरू के लिए रोहितेश्वर (कप्तान), व्लादिमिर बाबकोव (रूस), उमेश साकेत, मोनिंदर सिंह, प्रवीन कुमार, दिलीप कुमार, विक्टोरिया सोकोलोवा (उक्रेन) ने भाग लिया।
विज्ञापन
पुणे डिवाइन बनाम यूपी रेबल्स
लीग के दूसरे मुकाबले में यूपी रेबल्स के सामने पुणे डिवाइन की चुनौती थी। पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली यूपी के खिलाड़ी लय में नहीं दिखे, जबकि दूसरी ओर पंजाब के खिलाफ हार का सामना करने वाली पुणे टीम के खिलाड़ी नए उत्साह में दिखे। एकतरफा मुकाबले में पुणे के खिलाड़ियों ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए 706-74 अंक से जीत दर्ज की।
मैच के दौरान विजेता टीम से सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले मोहित तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुकाबले में पुणे की से मोहित तिवारी (कप्तान), हुनान (स्पेन), शशांक कुमार, आलोक, सिड वेलिंगटन, दिलीप कुमार, एलिक्जा जालेसिनस्का (पोलैंड) और यूपी की ओर से सत्यपाल (कप्तान), अर्टस्टर्न ओहानयान (आर्मेनिया), रोहित तिवारी, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, कासिफ अहमद, अंजलि भाटी ने जोर आजमाइश की।