फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UK wants to be a major partner in trade and investment with UP: High Commissioner wishes Yogi on behalf of British government

यूपी के साथ व्यापार और निवेश में प्रमुख साझेदार बनना चाहता है ब्रिटेन : उच्चायुक्त ने ब्रिटिश सरकार की ओर से योगी को दी शुभकामनाएं

Sun, 27 Mar 2022 11:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Mar 2022 11:53 PM IST
सार

ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने बधाई संदेश में लिखा है कि वर्ष 2021 में भारत और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्रियों के बीच आपसी संबंधों के मद्देनजर हुई सहमति के 10 वर्ष के रोडमैप के अनुसार ब्रिटेन उत्तर प्रदेश के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय साझेदार बनना चाहता है।

विज्ञापन
UK wants to be a major partner in trade and investment with UP: High Commissioner wishes Yogi on behalf of British government
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत में ब्रिटेन के  उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुन: मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। एलिस ने कहा कि ब्रिटेन यूपी के साथ निवेश और व्यापार में आगामी दस वर्ष के लिए प्रमुख साझेदार बनना चाहता है। ब्रिटिश उच्चायुक्त और उनके अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लखनऊ आकर मुख्यमंत्री से मुलाकात क रेगा।

विज्ञापन


ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने बधाई संदेश में लिखा है कि वर्ष 2021 में भारत और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्रियों के बीच आपसी संबंधों के मद्देनजर हुई सहमति के 10 वर्ष के रोडमैप के अनुसार ब्रिटेन उत्तर प्रदेश के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय साझेदार बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के संबंध में हुई पिछली बैठक के बाद से कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ब्रिटिश काउंसिलिंग के नए गोइंग ग्लोबल पार्टनरशिप एक्सप्लोरेटरी ग्रांट्स के अंतर्गत शिक्षा पर यूके के तीन संस्थानों ने नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय के साथ काम शुरू किया है। इससे यूपी और यूनाइटेड किंगडम के विश्वविद्यालयों के बीच शिक्षा और शिक्षण सहयोग के लिए मजबूत रणनीतियों को विकसित करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन


एलेक्स एलिस ने कहा कि ब्रिटिश काउंसिल ने ‘दोस्तों के साथ अंग्रेजी सीखें’ डिजिटल लर्निंग संसाधन उपलब्ध कराया है। इसके माध्यम से 750 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने सामयिक शब्दावली सीखी है और संवादात्मक अंग्रेजी में अपनी क्षमता विकसित करने वाले सरल संवादों और वाक्यांशों का उपयोग कर तुरन्त इसका अभ्यास किया है। एलिस ने कहा कि दक्षिण एशिया के लिए यूके सरकार के व्यापार आयुक्त एलेन गेमेल और भारत में ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त जैन थॉम्पसन उत्तर प्रदेश सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठकों के लिए जल्द ही लखनऊ आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में उद्योग स्थापित कर रही ब्रिटिश कंपनियां
एलेक्स एलिस ने कहा कि प्रदेश में पहले से ही कई ब्रिटिश कम्पनियां निवेश कर उद्योग स्थापित कर चुकी है। इमनें वैबले एंड स्कॉट ने हरदोई में प्लांट स्थापित किया है। कंपनी अगले 12 महीनों में एक नया उत्पादन कारखाना स्थापित करने की योजना बना रही है इसमें 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। ट्रिनिटी नैचुरल गैस, हिन्दुस्तान यूनीलिवर,  एसोसिएटेड ब्रिटिश फूड्स ने भी यूपी में निवेश किया है. 

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में सहयोग का प्रस्ताव
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में तंत्र और संरचनाओं में यूके की विशेषज्ञता साझा करना शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।


पुलिस आधुनिकीकरण में भी सहयोग करेगा ब्रिटेन
ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि सितंबर 2021 में उत्तर प्रदेश यूनाइटेड उद्योग पुलिस आधुनिकीकरण संगोष्ठी के बाद पुलिस आधुनिक साक्ष्य संग्रह, फॉरेंसिक और साइबर सहित अपनी सुरक्षा क्षमता विकसित करने में ब्रिटेन सहयोग करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed