फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UGC NET certificate will be online

यहां पढ़ें, यूजीसी नेट से जुड़ी अहम खबर

Fri, 14 Feb 2014 11:49 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
UGC NET certificate will be online

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले सावधान हो जाएं।

विज्ञापन


यूजीसी नेट के फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी पाना अब आसान नहीं होगा। राज्य सरकार ने यूजीसी से अनुरोध किया है कि नेट के प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन डाला जाए।

ताकि भार्तियों से पहले आसानी से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा सके।जानकारों की मानें तो यूजीसी इस पर काफी हद तक सहमत हो गया है। यूजीसी नेट प्रमाण पत्रों को जैसे ही ऑनलाइन करेगा वैसे ही प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जौनपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में भर्ती हुए 138 शिक्षकों के नेट प्रमाण पत्रों में करीब 100 के फर्जी पाए गए हैं। इस धोखाधड़ी से शासन से लेकर प्रशासन तक हिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन चाहता है कि डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती से पहले उनके नेट प्रमाण पत्रों का मिलान करा लिया जाए। इसलिए यूजीसी से अनुरोध किया गया है कि वह नेट का प्रमाण पत्र जारी होने के बाद इसे विभागीय वेबसाइट पर डाले।

बताया जाता है कि यूजीसी शीघ्र ही नेट प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed