फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UG teachers of colleges may get chance of research

कॉलेजों के यूजी शिक्षकों को शोध का अवसर देने पर मंथन

Tue, 08 Jun 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
UG teachers of colleges may get chance of  research
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने 524 सहयुक्त महाविद्यालयों के स्नातक के शिक्षकों को शोध का अवसर देने पर मंथन शुरू कर दिया है। इस क्रम में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के निर्देशानुसार सोमवार को विवि के सभी विभागाध्यक्ष, डीन, डीआरसी चेयरपर्सन की एक बैठक डीन एकेडमिक्स प्रो. राकेश चंद्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी के साथ हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रो. पूनम टंडन ने कहा की विवि के पास ऐसे कई शिक्षकों के आवेदन आए हैं, जो शोध कराना चाहते हैं और करना चाहते हैं। नई शिक्षा नीति के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए और ऐसे सभी अध्यापकों के शोध कॅरिअर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विवि निर्णय लेंगे। कई शिक्षकों ने महाविद्यालयों के कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

यह भी आशंका जताई गई कि यदि सभी महाविद्यालयों को पीएचडी कराने का अवसर दिया जाता है तो क्या इतनी बड़ी संख्या छात्रों को विवि एक साथ कोर्स वर्क करा पाएगा। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि इसके लिए महाविद्यालय भी अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लविवि की डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन, डॉ. संगीता साहू, प्रधानाचार्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोतर महाविद्यालय डॉ. अनुराधा तिवारी और प्रधानाचार्य, डीएवी डिग्री कॉलेज डॉ. अंजनी मिश्रा भी उपस्थिति थे। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य के साथ बैठक होगी। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय व महामंत्री डॉ. अंशु केडिया ने इस मामले में निर्णय लेने के लिए कमेटी के गठन के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed