{"_id":"62df8d9c93aed03c7814223d","slug":"ug-examinations-of-lucknow-university-will-be-conducted-on-48-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: 48 केंद्रों पर होंगी यूजी परीक्षाएं, विवि ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: 48 केंद्रों पर होंगी यूजी परीक्षाएं, विवि ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची
Tue, 26 Jul 2022 12:15 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:15 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने जिन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होने वाली हैं उनके परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 48 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम व बीएचएस की जून सेमेस्टर की परीक्षाएं राजधानी के 48 केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को परीक्षा केंद्रों व इनमें जिन कॉलेजों की परीक्षा होनी है, इसकी विस्तृत सूची जारी की है। स्नातक चौथे व छठें सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जुलाई से प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन
इसके अनुसार परीक्षाओं के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएसएनवी पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, डीडीयू गर्ल्स डिग्री कॉलेज, जेएनपीजी कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज, काली चरण डिग्री कॉलेज, सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मुमताज डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में शिया पीजी कॉलेज, महाराजा बिजली पाली सरकारी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, सीबी गुप्ता एग्रीकल्चर डिग्री कॉलेज, आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्रूा डिग्री कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज, शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय, आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय, भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज को भी केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि उक्त के साथ ही बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, कॅरियर कांवेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, रजत डिग्री कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर, अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज, एसकेडी एकेडमी, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, ज्ञानोदय डिग्री कॉलेज, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, वासुदेव डिग्री कॉलेज, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, डीएसएन महिला महाविद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
बीपीएड के लिए चार परीक्षा केंद्र
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने उक्त के साथ ही बीपीएड व एमपीएड के भी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार बीपीएड के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय, जेएनपीजी डिग्री कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, रजत डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। वहीं एमपीएड के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।