फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ug admission counseling in colleges

लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में स्नातक की काउंसिलिंग ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
ug admission counseling in colleges
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया रफ्तार पकड़ चुकी है। कुछ महाविद्यालयों ने प्रथम चरण की तो कुछ ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेजों की वेबसाइट पर काउंसिलिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

राजाजीपुरम स्थित पंडित दीन दयाल राजकीय महाविद्यालय में पहली मेरिट के अनुसार बुधवार से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन बीए को छोड़ बाकी विषयों में दाखिले की रफ्तार धीमी रही। बीए में 30, बीकॉम में पांच, बीएससी जेडबीसी व पीसीएम में दो-दो छात्रों ने दाखिले लिए। महाविद्यालय में बीए की 30, बीकॉम की 100 और बीएससी की 80 सीटें हैं। वहीं, कालीचरण पीजी कॉलेज में दूसरे कट ऑफ के अनुसार काउंसिलिंग शुरू हुई। प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि दूसरे कट ऑफ की काउंसिलिंग 13 अगस्त तक चलेगी। उसके बाद रिक्त सीट के अनुसार तीसरी कटऑफ जारी की जाएगी। बप्पा श्री वोकेशनल पीजी कॉलेज में पहली मेरिट के अनुसार दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई जो 13 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद दूसरी कट-ऑफ जारी होगी। महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय में बीए में दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ जारी की गई। दाखिले के लिए काउंसिलिंग 11 अगस्त से शुरू होगी। इसके बाद रिक्त सीट के अनुसार तीसरी कट-ऑफ जारी होगी। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया की घोषणा हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी है। दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 13 अगस्त से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed