फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Udhav Thackeray ayodhya visit with his MPs

प्रेस कांफ्रेंस में बोले उद्धव ठाकरे, तोड़ने में शिवसेना आगे थी बनाने में भी आगे रहेंगे

Sun, 16 Jun 2019 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jun 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Udhav Thackeray ayodhya visit with his MPs
अयोध्या में प्रेस कांफ्रेंस करते उद्धव ठाकरे - फोटो : amar ujala

अयोध्या में शिवसेना सांसदों और परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने के बाद पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कल (सोमवार) से संसद सत्र शुरू हो रहा है जिसके लिए हम सभी यहां भगवान राम के दर्शन करने आए हैं। हमें पूरा भरोसा है कि राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा।

विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि हिंदू समाज की एकता जरूरी है। इसलिए शिवसेना ने कभी भी महाराष्ट्र के बाहर चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने कहा कि ढांचा तोड़ने में भी हम आगे थे और राम मंदिर बनाने में भी हम आगे रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिंदुओं को मजबूत करने वाली सरकार है। देश का हिंदू समाज एक हो रहा है जो कि अच्छी बात है। हम यहां रामलला का आशीर्वाद लेने आए हैं। हमारा बार-बार अयोध्या आने का मन करता है।

ठाकरे ने कहा, अयोध्या मुद्दा लंबे वक्त से सुप्रीम कोर्ट में है। अब केंद्र में मजबूत सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में साहस है कि वह फैसला ले सकें। अगर केंद्र सरकार राम मंदिर पर अध्यादेश लाती है तो हम जरूर इसका समर्थन करेंगे।

'देखो, देखो कौन आया शिवसेना का शेर आया...' के नारे लगे

Udhav Thackeray ayodhya visit with his MPs

उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में अपने परिवार व पार्टी सांसदों संग रामलला के दर्शन किए। संतों ने परिसर में पहुंचने पर माला पहनाकर उद्घव का स्वागत किया। इस दौरान शिवसेना सांसदों ने 'देखो, देखो कौन आया शिवसेना का शेर आया...' के नारे लगाए।

दर्शन के लिए जाते वक्त पार्टी के सांसदों ने कहा कि अब इंतजार खत्म होना चाहिए अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। समय अनुकूल है। उद्घव ठाकरे 11 बजे मीडिया से भी मुखातिब होंगे। उद्धव ठाकरे व सभी सांसदों को राज्य अतिथि का दर्जा मिला है।

शिवसेना के सांसद शनिवार देर रात ही अयोध्या पहुंच गए थे। वे पंचशील होटल में रुके। सांसदों का कहना है कि वे रामलला के धरती पर आकर खुद को धन्य मानते हैं।

शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख अभय द्विवेदी ने बताया कि अभी तक शिवसेना के केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत, सांसद संजय यादव, सांसद सदाशिव लोखंडे व सांसद ओम राजे सहित कुछ अन्य सांसद पहुंच गए हैं।

सांसद संजय यादव ने अमर उजाला से बात में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने यह शिवसेना ही नहीं, संपूर्ण भारत का हिंदू समाज चाहता है ।

राम मंदिर पर बोली शिवसेना, हमारे लिए मोदी व शाह ही सुप्रीम कोर्ट

Udhav Thackeray ayodhya visit with his MPs
अयोध्या पहुंचने पर उद्घव ठाकरे का हुआ स्वागत। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा है कि सभी मसले सुप्रीम कोर्ट से हल नहीं होते, जनता की अदालत सबसे बड़ा न्यायालय होती है। सरकार मजबूत है और सभी समस्याओं का समाधान निकाल सकती है। हमारे लिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ही सुप्रीम कोर्ट हैं।

राउत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में ही राममंदिर बनेगा। राम मंदिर मामले पर भाजपा ही रूपरेखा तय करेगी, हम केवल घटक दल हैं। राममंदिर के लिए सरकार को याद दिलाने की जरूरत नहीं है, 2019 का जो बहुमत मिला है वह राममंदिर निर्माण के लिए ही मिला है। अगला चुनाव राममंदिर मुद्दे पर नहीं लड़ा जाएगा। रामलला हमारे लिए राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था का विषय हैं। मंदिर का नारा न तो शिवसेना भूली है और न ही आरएसएस, विहिप व भाजपा सबको याद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed