{"_id":"373230292457a5b334a5967596cd2fb9","slug":"uco-to-open-15-new-branches-in-lucknow-circle","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूको बैंक की 15 शाखाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूको बैंक की 15 शाखाओं का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूको बैंक का 72वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बैंक की ओर से लखनऊ सर्किल में 15 नई शाखाओं का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
समारोह में सोहरामऊ, कर्वी (चित्रकूट), भिनगा (श्रावस्ती), इटावा, औरैया एवं फूलपुर शाखाओं का उद्घाटन अंचल कार्यालय लखनऊ से किया गया।
इन शाखाओं के खुलने से सर्किल में अब बैंक की कुल 277 शाखाएं हो गई हैं। बैंक की ओर से मुफ्त चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर भी सीएमओ डॉ. देवाशीष गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
इसके बाद सर्किल प्रमुख राजीव खन्ना की अध्यक्षता में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सहायक महाप्रबंधक बीएस जोधा ने भी संबोधित किया।
राजधानी स्थित बैंक की आईटी कॉलेज व गोमतीनगर शाखा में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं ग्रामीण अंचल में ऋण प्रसार को गति प्रदान के उद्देश्य से रायबरेली जिले की शोरा गंगागंज शाखा में किसान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम उप महाप्रबंधक एस सतपथी की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन