UBFU का ऐलान, बैंकों में रहेगी हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन विसंगति को लेकर बैंक कर्मचारी 12 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे। देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश के 6500 और राजधानी के करीब 800 बैंक शाखाओं के कर्मचारी शामिल होंगे।
हालांकि हड़ताल में अभी तक निजी बैंकों के शामिल होने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। हड़ताल 11 नवंबर की रात से लागू होगी जो 12 नवंबर की रात तक जारी रहेगी।
इसके बाद मुंबई स्थित राष्ट्रीय इकाई अगली रणनीति पर निर्णय लेगी। यूबीएफयू के यूपी प्रवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि एक दिवसीय हड़ताल में सूबे के करीब 70,000 कर्मचारी शामिल रहेंगे।
इस क्रम में बैंकों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूबीएफयू) के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शुक्रवार को हजरतगंज स्थित सिंडीकेट बैंक पर प्रदर्शन किया।
बातचीत से नहीं निकला हल
प्रदर्शन में सभी बैंकों का स्टाफ बैंकिंग कार्य बंद होने के बाद शामिल हुआ। फोरम के पदाधिकारियों का कहना है कि वार्ता के बावजूद अब तक कोई हल नहीं निकल सका है।
26 सितम्बर को हुई वार्ता में भी भारतीय बैंक संघ ने मात्र 11 प्रतिशत की वृद्धि के पुराने प्रस्ताव पर ही जोर दिया। संघ के इस अड़ियल रवैये से कोई हल नहीं निकल सका।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रदर्शन के बाद अब 28 अक्तूबर को एक दिवसीय धरना पूरे प्रदेश में दिया जाएगा। प्रदर्शन में संगठन से वाईके अरोडा, वीके सिंह, केके सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, आरके सेंगर मौजूद रहे।