{"_id":"5e5e2e628ebc3eeb1c013371","slug":"two-youths-tried-to-crush-tsi-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः टीएसआई पर एसयूवी चढ़ाने की कोशिश, पुलिस टीम ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः टीएसआई पर एसयूवी चढ़ाने की कोशिश, पुलिस टीम ने दबोचा
Tue, 03 Mar 2020 03:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Mar 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए एसयूवी सवार
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के कमता तिराहे के पास सोमवार रात आठ बजे एसयूवी सवार दो युवकों ने टीएसआई को कुचलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने युवकों को दबोच लिया। जांच में दोनों शराब के नशे में धुत्त पाए गए। इसके बाद यातायात पुलिस ने दोनों को विभूतिखंड थाने के हवाले कर दिया।
एडीसीपी यातायात सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक रात आठ बजे टीएसआई राजेश सिंह कमता तिराहे पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार में एक एसयूवी निकली। टीएसआई ने जब रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन पर ही वाहन चढ़ाने की कोशिश की।
किसी तरह वह जान बचाकर दूसरी ओर भागे। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एसयूवी को रुकवाया। उसमें बाराबंकी निवासी अतुल और अविनाश कुशवाहा सवार थे। वाहन रोकने के बाद दोनों ने हंगामा शुरू कर दिया। यातायात पुलिस ने तत्काल विभूतिखंड थाने को सूचना दी।

Trending Videos
शांतिभंग में की जा रही कार्रवाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की ब्रेथएनलाइजर से जांच की। इसमें दोनों में अल्कोहल मात्रा अधिक पाई गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन सीज कर दोनों को विभूतिखंड थाने के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की जा रही है