{"_id":"669edc9fc93ed5ea9d057914","slug":"two-youths-died-due-to-electric-shock-at-different-places-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105908-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलग-अलग स्थानों पर करंट से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलग-अलग स्थानों पर करंट से दो युवकों की मौत
Tue, 23 Jul 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
कटरा के महदेइया व मल्हीपुर के भयापुरवा गांव में हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा / जमुनहा (श्रावस्ती)। जिले के कटरा और मल्हीपुर इलाकों में करंट लगने से दो युवकों की जान चली गई।
नवीन माॅर्डन थाना क्षेत्र कटरा के ग्राम महदेइया निवासी करण शुक्ला (22) पुत्र मनीकाहू रविवार देर रात नित्य क्रिया के लिए गया था। इस दौरान रास्ते में होकर गुजरी केबल कटी होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवारजनों की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
दूसरी ओर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सागर गांव के मजरा भयापुरवा निवासी युवराज बली (19) का चाचा ढोडे अपना मकान बनवा रहा है। जिसमें पानी का मोटर चलाने के लिए युवराज पास के ही एक घर से केबल जोड़ कर लाया था। जिसमें कहीं फाॅल्ट होने के कारण रविवार शाम वह केबल देख रहा था। इस दौरान केबल कटी होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक किसी को इसकी जानकारी होती, युवराज की मौत हो गई। घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवार के लोगों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद