{"_id":"67248ed8a7ee07eb5a08ee6b","slug":"two-women-died-in-train-accident-in-jarwal-road-thana-in-bahraich-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: दो महिलाओं की मालगाड़ी से कटकर मौत, जिस पटरी पर खड़े होकर कर रही थीं इंतजार उसी पर आई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: दो महिलाओं की मालगाड़ी से कटकर मौत, जिस पटरी पर खड़े होकर कर रही थीं इंतजार उसी पर आई ट्रेन
Fri, 01 Nov 2024 01:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:48 PM IST
सार
बहराइच के जरवलरोड थाना में हुए एक हादसे में दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वो जिस पर पटरी पर खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रही थीं। उसी पर दूसरी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
शाहजहां और सलमा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम सभा झुकिया निवासी दो महिलाओं की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नित्यक्रिया के लिए रेलवे ट्रैक को पार करते समय लखनऊ से गोंडा की ओर आ रही ट्रेन को देखकर दोनों महिलाएं दूसरी पटरी पर ही खड़ी होकर ट्रेन जाने का इंतजार करने लगीं। तभी दूसरी रेलवे लाइन पर गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन को नहीं देख पाने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गईं और दोनों महिलाओं की कट कर दर्दनाक मौत हो गई।
मृत महिलाओं में झुकिया निवासी शाहजहां (42) पत्नी अनीस, दूसरी झुकिया निवासी सलमा (40) पत्नी निजामुद्दीन की जान गई है। घटनास्थल पर रेलवे पुलिस और जरवलरोड थाने की पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन