फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two suspected patients of corona virus admitted in hospital in lucknow

कोरोना वायरसः लखनऊ में दो संदिग्ध मरीज भर्ती, जॉर्डन और स्पेन से लौटे हैं युवक

Mon, 16 Mar 2020 01:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Mar 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
two suspected patients of corona virus admitted in hospital in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। एक को केजीएमयू में और दूसरे को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। देर रात तक दोनों की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। उधर, दो दिन पहले पॉजीटिव पाए गए दोनों मरीजों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को स्पेन से लौटे एक युवक को बुखार व जुकाम था। उसे केजीएमयू में भर्ती करा कर जांच के नमूने भेजे गए। इसी तरह जॉर्डन से लौटे युवक में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। उसे लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले जॉर्डन से लौटा है। उसे बुखार होने पर संस्थान में भर्ती कराया गया है। युवक के संपर्क में आने वाले परिवारीजनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें भी सैनेटाइज्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉक्टर व उसके रिश्तेदार की हालत में सुधार

कनाडा से गोमतीनगर आई महिला डॉक्टर की हालत में सुधार हो रहा है। उसके रिश्तेदार की हालत भी ठीक है। दोनों को केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉ. डी हिमांशु के मुताबिक दोनों मरीजों की तबीयत में सुधार है। महिला डॉक्टर की फिर से जांच कराई गई है।

60 नमूने की जांच, एक पॉजिटिव
केजीएमयू की लैब में रविवार को 60 नमूने की जांच की गई। इसमें आगरा से आया एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। अन्य सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि आगरा वाले मरीज के  बारे में जानकारी मिली है कि वह महिला बंगलूरू गई थी। वहां से लौटने के बाद उसे बुखार, जुकाम के साथ अन्य लक्षण मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed