फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two surrendered in BJP leader's murder case in shravasti.

श्रावस्ती : गोली मत मारना साहब... नाटकीय अंदाज में दो हत्यारोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 20 Jun 2023 05:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

भाजपा नेता की हत्या के दो आरोपियों ने श्रावस्ती में पुलिस के सामने नाटकीय अंदाज में आत्मसमर्पण किया है। बीते दिनों भाजपा नेता माता प्रसाद उर्फ करिया की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Two surrendered in BJP leader's murder case in shravasti.
हत्यारोपियों ने किया आत्मसमर्पण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती सेमरी चकपिहानी में भाजपा नेता की कुछ दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो अभियुक्तों ने मंगलवार को नाटकीय ढंग से कोतवाली भिनगा में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण से पूर्व दोनों अभियुक्त हाथों में तख्ती लेकर साहब गोली न मारना मैं स्वयं हाजिर हूं की गुहार लगाते हुए कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन


कोतवाली भिनगा क्षेत्र के चकपिहानी में भाजपा नेता माता प्रसाद उर्फ करिया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने छह अन्य लोगों का नाम शामिल किया था। इसमें से दो अभियुक्त नेपाल भागते समय पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए थे। भागते समय अभियुक्त के पैर में गोली लगी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक


इस घटना से भयभीत मामले में वांछित राम अवतार निवासी चकपिहानी व पुतराम वर्मा निवासी बालानगर ने मंगलवार सुबह नाटकीय ढंग से कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने से पूर्व दोनों अभियुक्त तख्ती में साहब गोली मत मारना मैं स्वयं आत्मसमर्पण कर रहा हूं।

इन दोनों आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। वहीं अभी भी इस घटना में आरोपित कमला चौधरी निवासी उदईपुर व दिनेश पटेल निवासी राजापुर थाना इकौना वांछित चल रहे है। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह का कहना है कि दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed