फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two students got drowned in sangam in Prayagraj.

UP News: सुल्तानपुर के दो छात्र प्रयागराज में नहाते समय डूबे, एक का शव बरामद

Sat, 22 Apr 2023 06:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Apr 2023 06:15 PM IST
सार

सुल्तानपुर के दो छात्र संगम में नहाते समय शनिवार को डूब गए। एक छात्र का शव बरामद हो गया है। 

विज्ञापन
Two students got drowned in sangam in Prayagraj.
अमन वर्मा और संदीप गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहे जयसिंहपुर क्षेत्र के दो छात्र शुक्रवार की शाम संगम में नहाते समय नदी में डूब गए। 23 घंटे बाद एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम दूसरे छात्र की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


छात्रों के नदी में डूबने की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरैता पाल्हीपुर निवासी संदीप गुप्ता (19) पुत्र छोटेलाल व चोरमा निवासी अमन वर्मा (19) पुत्र पवन वर्मा प्रयागराज में रहकर बीए की पढ़ाई के साथ ही कोचिंग करते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, यूपी में ईद की नमाज सड़क पर नहीं मस्जिद में हो रही है, कानून सबके लिए समान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार... पर हम कुछ न कर सके


शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दोनों दोस्तों के साथ संगम गए हुए थे। बताया जा रहा है कि संदीप गुप्ता दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा था। इसी बीच वह पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। संदीप को डूबता देख अमन उसे बचाने गया लेकिन गहराई अधिक होने के चलते संदीप और अमन दोनों डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रों को बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। दोस्तों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को नदी में डूबे छात्रों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को नदी में उतारा। शाम करीब सवा चार बजे अमन का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया है। संदीप की तलाश अब भी जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

पढ़ाई के साथ प्रयागराज में कोचिंग करते थे अमन और संदीप
अमन दीनबंधु महाविद्यालय प्रयागराज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। दो भाई और एक बहन में अमन छोटा था। पिता पवन वर्मा खेती का काम करते हैं। संदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता छोटेलाल विरैता चौराहे पर आयल मिल की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed