फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two stations will be redeveloped with Rs 41.65 crore, two underpasses will be built.

Lucknow News: 41.65 करोड़ से दो स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, दो अंडरपास बनेंगे

Tue, 27 Feb 2024 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two stations will be redeveloped with Rs 41.65 crore, two underpasses will be built.
रायबरेली। रेलवे के चार बड़े कार्यों को 41.65 करोड़ रुपये से पूरा किया जाएगा। इनमें दो रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य तो दो क्रॉसिंगों पर अंडरपास का निर्माण शामिल है। इन सभी कार्यों का शिलान्यास सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, ताकि यात्रियों और आम जनता को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

चारों स्थानों पर समारोह आयोजित हुए, जिनमें प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ ही देशभर में हुए कार्यक्रमों का प्रसारण दिखाया गया। समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और रेलवे अफसर भी जुटे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास करने और 1500 ओवरब्रिज और अंडरपास के काम का शिलान्यास एवं उद्घाटन प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इनमें रायबरेली जिले के दो रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और दो अंडरपास शामिल हैं।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लालगंज रेलवे स्टेशन का 10.65 करोड़ रुपये और ऊंचाहार रेलवे स्टेशन का 19.16 करोड़ रुपये से पुनर्विकास किया जाएगा। रायबरेली-रूपामऊ रेल खंड में राही विकास क्षेत्र के गांव सलीमपुर सीकी और रायबरेली-गंगागंज रेल खंड में हरचंदपुर विकास क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कराया जाएगा। एक आरयूबी को बनाने में 5.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास बनने से आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लालगंज, ऊंचाहार, सलीमपुर सीकी और दाऊदपुर में हुए समारोहों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही रेलवे के अधिकारी भी शामिल हुए। इन योजनाओं के मद्देनजर चारों जगह पिछले दिनों विद्यालयों में भाषण, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता कराई गईं थीं, जिनके विजेताओं को समारोह में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed