'2 स्टेट्स' हुई हिट, तो आलिया बनेंगी श्रीदेवी की बहू!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी आने वाली फिल्म ‘2 स्टेट्स’ के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर रविवार को राजधानी लखनऊ में थे।
इस दौरान आलिया भट्ट अर्जुन कपूर के साथ इंगेजमेंट के सवाल पर बड़ी साफगोई से कहती हैं कि ‘फिल्म हिट हुई तो कर लूंगी शादी’।
जिस पर अर्जुन आलिया का मुंह तांकने लग जाते हैं। आलिया और अर्जुन की फिल्म टू स्टेट्स 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
तमिल ने परेशान किया आलिया को
फिल्म में टिपिकल तमिल ब्राह्मण लड़की का किरदार निभाना कितना मुश्किल रहा?
वैसे तो ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हाइवे’ में निभाए गए मेरे किरदार बहुत ही चुनौतिपूर्ण रहे।
लेकिन इस फिल्म में मेरी भूमिका बहुत ही परिपक्व(मैच्योर) लड़की की है। जो बहुत ही इमोशनल है। इसके अलावा तमिल में बात करना इतना मुश्किल था, जिसे बताया नहीं जा सकता।
‘2 स्टेट्स’ में आपका ऐसा पसंदीदा दृश्य जो यादगार रहा हो?
होली का दृ़श्य फिल्माया जाना था। निर्देशक अभिषेक जो रंगों से बहुत ही परहेज है। दृश्य शुरू हुआ और होली के रंगों से लबरेज मैंने उनको पीछे से चुपचाप पकड़ लिया।
सारे रंग उनकेलग गए। वो दिन है और आज का दिन। अभी तक मुझसे नाराज हैं। हंसते हुए कहती हैं कि वह बात ही नहीं करते मुझसे।
समाज का आईना भी दिखेगा फिल्म में
उपन्यास और फिल्म को अपने कितना करीब पाती हैं?
उपन्यास लाजवाब है, इसमें कोई दो राय नहीं। पहले दोस्ती, फिर प्यार और शादी के लिए घरवालों को मनाने तक की कहानी बहुत ही दिलचस्प है।
यह कहानी मेरे इसलिए भी करीब है, क्योंकि इसमें अपनी इच्छाओं के साथ-साथ परिवार, समाज व संस्कार भी देखने को मिलते हैं।
अलग-अलग क्षेत्रों व जातियों से होने के बाद परिवार को शादी के लिए तैयार करना वाकई मुश्किल होता है।
एंग्रीमैन से अलग है ये किरदार
‘2 स्टेट्स’ की भूमिका कैसे अलग है और इसे निभाने में क्या दिक्कते आईं?
इशकजादे, औरंगजेब और गुंडे के किरदार तकरीबन एक जैसे ही रहे हैं। मसलन, मारपीट करने वाले एंग्री यंग मैन की तरह।
लेकिन इस फिल्म में कृष का किरदार सीधा, सच्चा और सरल है। जिसे निभाना एक अलग चुनौती रही। काफी कठिनाई हुई इस भूमिका को निभाने में।
चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘2 स्टेट्स’ को अपने कितना करीब पाते हैं?
पहले तो यह उपन्यास मुझे बहुत पसंद आया। दूसरे बहुत सारी समानताएं उपन्यास के किरदार और मुझमें हैं।
इसके किरदार का रहन-सहन, सोच व विचार बिलकुल मेरे जैसे ही हैं। कहानी एक ऐसे आधुनिक युवा की सोच पर आधारित है। जो प्यार के साथ-साथ परिवार की खुशियों को भी तरजीह देता है।
ट्विट का बतंगड़ बना दिया गया
लोकसभा चुनाव में कोई पसंदीदा कैंडिडेट है? युवाओं से क्या कहना चाहेंगे?
मैं तो किसी एक पार्टी व एक कैंडिडेट को ही समर्थन करने के पक्ष में नहीं रहता। जो व्यक्ति देश, समाज व लोगों के लिए काम करे, उसे समर्थन करना चाहिए।
वोटिंग के युवाओं से आग्रह करता हूं कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल बदलाव के लिए जरूर करें।
आलिया के साथ इंगेजमेंट के ट्विट पर क्या कहना चाहेंगे?
मुस्कुराते हुए...कहते हैं कि चेतन भगत ने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में यह बात कही थी कि मेरी और आलिया की इंगेजमेंट हो रही है। लेकिन कुछ का कुछ हो गया। फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।