फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two sisters given triple talaq in madiyaon area in Lucknow.

Lucknow: दहेज के लिए दो बहनों को दिया तीन तलाक, एक ही घर में हुआ था दोनों का निकाह

Mon, 12 Jun 2023 05:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jun 2023 05:50 PM IST
सार

दहेज में मांगने पर रुपये न देने पर दो बहनों को उनके शौहर ने तलाक दे दिया। महिलाओं का कहना है कि दोनों के पति व ननद सट्टा खेलते थे और नुकसान हो गया तो पैसा लाने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन
Two sisters given triple talaq in madiyaon area in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के मड़ियांव इलाके की रहने वाली दो सगी बहनों ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों के पति हसनगंज खदरा निवासी मोहम्मद अरमान, गुलफाम व उनकी बहन रेशमा सट्टा का धंधा करते हैं। इसमें नुकसान हुआ तो दहेज के नाम पर रुपये की मांग करने लगे। पैसे नहीं मिलने पर तीन तलाक दे दिया। दोनों बहनों ने मड़ियांव थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दोनों पीड़िताओं के मुताबिक, रमजान के वक्त अरमान और गुलफाम को सट्टे में घाटा हो गया। इससे उबरने के लिए पत्नियों पर मायके से रुपये लेने की बात कही। रेशमा भी पैसों की मांग करने लगी। मना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस बीच सगी बहनों की मां की तबीयत बिगड़ गई। दोनों मायके चली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गैंगस्टर जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शूटर विजय को दी गई थी 20 लाख की सुपारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए 42 दिनों में 3500 करोड़ का मिला दान, निधि संग्रह अभियान का अध्ययन कराएगा ट्रस्ट


अरमान और गुलफाम भी ससुराल आ गए और रुपये की मांग करने लगे। इनकार पर 19 जून 2022 को अरमान व गुलफाम ने पत्नियों को तीन तलाक दे दिया। थक-हार कर 9 जून को दोनों बहनों ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed