{"_id":"5d52bc1b8ebc3e6ce70aaafb","slug":"two-sisters-drown-in-shravasti-while-bathing-family-in-sorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती : नहाते समय गहरे पानी में जाने से दो सगी बहने डूबीं, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती : नहाते समय गहरे पानी में जाने से दो सगी बहने डूबीं, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 13 Aug 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 13 Aug 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बेलभरिया गांव के निकट भट्ठे के पास गहरे पानी में नहाते समय दो सगी बहने डूब गईं। जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने पहुंच कर कूले से शव बरामद किया। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची गई है।
कोतवाली क्षेत्र के बेलभरिया गांव की राधा (10) व नेउहा (12) पुत्री नैलू रविवार को अपनी दादी के साथ ककरदरी जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे लकड़ी बीन कर घर वापस लौटते समय गांव के पास भट्ठे के बगल स्थित खेत के पास दोनों बहनें रुक गईं। पास में ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी से खेत में बने कूले में पानी भरा था। खेत की मेढ़ पर लकड़ी रखकर दोनों बहनें कूले में नहाने चली गईं। इस दौरान दादी पीछे ही रह गई थीं।
नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूब कर मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद दादी पीछे से पहुंची। लकड़ी का गट्ठर मेढ़ पर रखा था, लेकिन दोनों बच्चियां गायब थीं। दादी ने उनकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद दोनों का शव कूले में उतराता देखा।
विज्ञापन
सीतापुर: कांवड़ियों की पिटाई पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज, चार पुलिसकर्मी निलंबित, जांच के आदेश
मासूम बच्चियों का शव देख दादी दहाड़े मार-मार कर रोना-चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुन गांव व आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने शवों को कूले से बाहर निकाला। परिवार में इस हादसे कोहराम मचा हुआ है।
भिनगा कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। परिवार के सदस्यों की अपेक्षा के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम लिखा-पढ़ी कर रही है।