फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two sisters buned alive in behraich

घरवाले सामान बचाते रहे और जिंदा जलती रहीं दो बहनें

Sat, 31 Oct 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रिसियामोड़ (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला,रिसियामोड़ (बहराइच) Updated Sat, 31 Oct 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
two sisters buned alive in behraich

बहराइच के गुरुचाही गांव के चौराहे के निकट स्थित झोपड़ी में शुक्रवार देर शाम को खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। परिवार के लोग गृहस्थी बचाने में जुट गए। इस दौरान सगी बहनें झोपड़ी में ही रह गईं। झुलसकर दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


छोटी बेटी को बचाने के चक्कर पिता भी बेटी संग झुलसकर घायल हुए हैं। दोनो को सीएचसी पहुंचाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिंदा जली बहनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत गुरुचाही गांव आसामरोड-कटिलिया चौराहा संपर्क मार्ग पर स्थित है। गांव के निकट संपर्क मार्ग पर चौराहा है। इसी चौराहे के निकट वारिस झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग

two sisters buned alive in behraich

शुक्रवार शाम 6:45 बजे के आसपास वारिस की पत्नी शकीला खाना बना रही थी। जबकि वारिस द्वार पर कुछ लोगों के साथ बैठा बात कर रहा था। बेटी सीमा (11) व शीबा (08) झोपड़ी के अंदर खेल रही थी। इसी दौरान चूल्हे की भड़की चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई।

पहले तो वारिस की पत्नी ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर शोर मचाया। पति वारिस दौड़े, लेकिन वह भी आग बुझाने में असफल रहे। इस पर परिवार के सदस्य अनाज, कपड़ा, बर्तन व गृहस्थी का अन्य सामान निकालने में जुट गए।

तभी आग ने पूरे झोपड़ी को आगोश में ले लिया। सीमा और शीबा झोपड़ी के अंदर ही रह गई। जबकि गृहस्थी बचाने व बरामदे में लेटी एक वर्षीय बेटी रुबी को बचाने के चक्कर में वारिस बेटी रूबी संग झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed