फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two sides clash in land dispute, fire in the air

Lucknow News: भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, किया हवाई फायर

Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in land dispute, fire in the air
गिलौला (श्रावस्ती)। भूमि विवाद को लेकर मंगलवार सुविखा गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायर भी किया। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 23 कारतूस सहित दो ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा निवासी बुद्धि सागर मिश्र ने 1987 में गांव के ही भूपचंद से एक भूमि का बैनामा कराने तहसील ले गया था। जहां स्टांप पर लिखा-पढ़ी होने के बाद बिना रजिस्ट्री किए भूपचंद वापस चला आया। इस पर बुद्धिसागर ने एडीएम न्यायालय पर वाद दायर कर विवादित भूमि पर स्थगन आदेश पारित करा लिया तब से यह भूमि परती पड़ी थी।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार को कब्जे की नीयत से भूपचंद अपने कुछ साथियों के साथ दो ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंच गया। जहां खेत की जोताई शुरू करा दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो विवाद हो गया। इस पर भूपचंद के साथ मौजूद लोगों ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने एक खोखा व 23 कारतूस सहित रिवाॅल्वर, दोनों ट्रैक्टर व करीब छह लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें अपने साथ थाने ले गए। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बुद्धिसागर की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। रिवाॅल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed