Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two rounds fired due to a grudge, accused arrested with a handgun

Lucknow News: रंजिश में दो बार फायरिंग, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two rounds fired due to a grudge, accused arrested with a handgun
फायरिंग करता आरोपी।
सरोजनीनगर। रुस्तम विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने तमंचे से दो बार फायरिंग की। उसने महिला और बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी असलहा तान दिया। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी मो. एख्लाक सचिवालय के पास एक होटल में मैनेजर हैं। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी शाजिया घर से बाहर निकलीं। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार मो. अली ने पुरानी रंजिश में उन्हें तेजाब फेंकने की धमकी दी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मो. अली तमंचा निकाल लाया और शाजिया पर फायरिंग कर दी। गोली उन्हें नहीं लगी। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। इस पर एख्लाक पक्ष के लोगों ने उसके घर के गेट पर ईंट-पत्थर फेंके। आरोप है कि मो. अली दोबारा बाहर आया और फायरिंग करते हुए बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को तमंचा दिखाकर धमकाया। बाद में उसने छत से ईंट-पत्थर भी फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed