{"_id":"69cc303c5ab9ea74680e06b8","slug":"two-robbery-accused-arrested-in-encounter-one-shot-lucknow-news-c-13-knp1002-1670733-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस से मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी पकड़े गए।
लखनऊ। मदेयगंज में 25 मार्च को शराब कारोबारी के कर्मचारी से असलहे के बल पर 10 लाख रुपये लूटने के दो आरोपियों की मंगलवार रात मदेयगंज में बंधा रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के मुताबिक मदेयगंज पुलिस बांदा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर आते दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। रोकने की कोशिश पर आरोपियों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह बाइक के साथ गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
डीसीपी के मुताबिक गोली हरदोई निवासी गैंगस्टर आलोक तिवारी के पैर में लगी। उसका साथी हरदोई का ही रहने वाला मगन है। 25 मार्च को मदेयगंज थाने से 500 मीटर की दूरी पर आलोक व उसके साथियों ने शराब कारोबारी मनीष जायसवाल के कर्मचारी हर्ष जायसवाल से 10 लाख रुपये लूटे थे। विरोध पर उस पर चाकू से हमला भी किया था। हर्ष की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमों को लगाया था।
विज्ञापन
वारदात में पांच और साथी थे शामिल
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि लूट में पांच और साथी शामिल थे। पुलिस मगन के जरिये इनकी गिरफ्तारी और नकदी की बरामदगी की कोशिश में लगी है।। आरोपियों से तमंचा, कारतूस, लूटी गई कुछ नकदी और बाइक बरामद हुई है।