फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two real brothers arrested in the case of gang rape and religious conversion of a girl

Lucknow News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers arrested in the case of gang rape and religious conversion of a girl
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सगे भाई।
गोसाईंगंज। गाजियाबाद की रहने वाली युवती से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मुख्य आरोपी के दो भाई नईम व मोमिन को पुरानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी आरिफ, उसकी मां व बहन की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


युवती वर्ष 2009 में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने लखनऊ आई थी। अंसल इलाके में रिश्तेदार के घर उनकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी के अवध विहार निवासी आरिफ हुसैन से हुई। आरिफ ने अपना नाम सोनू सिंह और खुद को हाउसिंग कंपनी का निदेशक बताया था। नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी ने युवती को किराये के मकान में बुलाया और नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने लगा। गर्भपात कराने के बाद आरोपी ने धर्मांतरण कराकर उनका नाम साहिबा रख दिया। आरोपी ने मां, बहन, दो भाइयों और दोस्तों की मौजूदगी में काजी को बुलाकर निकाह कर लिया। जबरन नमाज, कलमा पढ़वाने के साथ उसे मांस खिलाता था। आरिफ लगातार दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था। कमाई के लिए पीड़ित को देह व्यापार में धकेलना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी के बड़े भाई मोमिन ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने सितंबर माह में आरिफ, उसके दो भाई, बहन, पिता और मां के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचक एसीपी गोसाईंगंज किरन यादव ने बताया मंगलवार को सेलमपुर पुरानी दिल्ली निवासी नईम व मोमिन को घर से गिरफ्तार किया। आरिफ, उसकी मां और बहन की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed