फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two property dealers duped of 23.30 lakh on the pretext of high profits.

Lucknow News: मुनाफे का झांसा देकर दो प्रापर्टी डीलरों से 23.30 लाख की ठगी

Mon, 05 Oct 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Two property dealers duped of 23.30 lakh on the pretext of high profits.
लखनऊ। दो प्रॉपर्टी डीलरों तिवारीगंज निवासी अजय कुमार सिंह और गोयल हाइट्स में रहने वाले कृष्ण कुमार चौरसिया ने दो लोगों पर 23.30 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि व्हाट्सएप के माध्यम से मोहित मेहरोत्रा और कबीर मेहरोत्रा से उनका परिचय हुआ था। आरोपियों ने बताया था कि उनका बेटा लंदन की एक कंपनी में काम करता है। आरोपियों ने कंपनी में निवेश करने पर आरोपियों ने 20 प्रतिशत का मुनाफा देने की बात कही। झांसे में लेने के लिए कई विदेशी दस्तावेज भी भेजे। इस पर 19 मार्च को अजय कुमार सिंह ने नौ लाख 30 हजार और कृष्ण कुमार चौरसिया ने 14 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मुनाफे की राशि नहीं मिलने पर दोनों को संदेह हुआ। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपियों ने लखनऊ में कई लोगों से ठगी की है। इसके बाद पीड़ितों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। एडीसीपी क्राइम किरन यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed