{"_id":"64cd372da71e16d8090e7296","slug":"two-people-including-newborn-died-due-to-fever-210-patients-were-affected-raebareli-news-c-101-1-slko1033-2139-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुखार से नवजात समेत दो लोगों की मौत, 210 मरीज चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुखार से नवजात समेत दो लोगों की मौत, 210 मरीज चपेट में
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल में जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। इलाज के दौरान बुखार से नवजात व एक महिला ने दम तोड़ दिया। बुखार व डायरिया के 12 मरीज भर्ती कराए गए हैं। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सीएचसी और पीएचसी में भी मरीज बढ़ गए हैं। जिले में बुखार की चपेट में 210 से अधिक लोग आ गए हैं।
जिले के पड़री गनेशपुर निवासी अंकिता के नवजात को प्रसव के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बुखार के साथ अन्य समस्या थी। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके अलावा शहर के तुलसीनगर की संतोषी देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें भी बुखार की समस्या थी। इसके अलावा शुक्रवार को जिला अस्पताल में पार्थ (7), संदीप (23), सहबाज (14), दिलशान (10), अभिराम (3), कार्तिक (3), रामजियावन (23), राजेश कुमार (16), शांती देवी (34), देशराज (35), अर्पित (10), आलोक (13) को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। दिनभर में 1800 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। परचा से लेकर दवा काउंटर तक लंबी लाइन रही। पैथोलॉजी में इलाज कराने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा तो ओपीडी कक्षों के बाहर भी गहमागहमी में मरीज परेशान हुए। सीएचसी और पीएचसी में भी बुखार व डायरिया के मरीज बढ़े हैं। जिले में शुक्रवार को बुखार से ग्रसित 210 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इलाज के पर्याप्त इंतजाम
मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं। दवा के पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही चिकित्सकों को मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं देने के सख्त आदेश हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग एहतियात जरूर बरतें। - डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल