{"_id":"676f970dfd207fa2a7028e9a","slug":"two-people-including-loader-driver-died-and-four-people-were-injured-in-road-accidents-in-bahraich-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में लोडर चालक समेत दो की मौत... चार लोग घायल; लोडर काटकर निकाले गए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में लोडर चालक समेत दो की मौत... चार लोग घायल; लोडर काटकर निकाले गए घायल
Sat, 28 Dec 2024 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:43 AM IST
सार
बहराइच में सड़क हादसों में लोडर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोडर काटकर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में लोडर चालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा।
विशेश्वरगंज थाना के सामने शुक्रवार की देर रात गोंडा की ओर से आ रही डिपो बस और विशेश्वरगंज से गोंडा की तरफ जा रही लोडर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
लोडर चालक गोंडा जिले के देहात कोतवाली खिरौरामोहन गांव निवासी रामबहादुर (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी रजत उपाध्याय (22) घायल हो गया। वहीं बस सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चुटहिल हुए।
विज्ञापन
बताया कि रामबहादुर को दो बेटे हैं। मौत से पत्नी निर्मला देवी, पिता हरिशंकर समेत अन्य परिजनों में कोहराम है। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया घटना के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज थाना के सामने शुक्रवार की देर रात गोंडा की ओर से आ रही डिपो बस और विशेश्वरगंज से गोंडा की तरफ जा रही लोडर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
लोडर चालक गोंडा जिले के देहात कोतवाली खिरौरामोहन गांव निवासी रामबहादुर (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी रजत उपाध्याय (22) घायल हो गया। वहीं बस सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चुटहिल हुए।
विज्ञापन
थाना के सामने डिपो बस ने टक्कर मार दी
पुलिस ने हादसे के बाद लोडर को गैस कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला। मृतक के भाई चौधरी चरन ने बताया रामबहादुर गोंडा से बहराइच गद्दा उताकर वापस लौट रहे थे। विशेश्वरगंज थाना के सामने डिपो बस ने टक्कर मार दी।बताया कि रामबहादुर को दो बेटे हैं। मौत से पत्नी निर्मला देवी, पिता हरिशंकर समेत अन्य परिजनों में कोहराम है। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया घटना के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।