फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people died when a bike travelling in the opposite direction collided with a vehicle

Lucknow News: उल्टी दिशा से जा रही बाइक वाहन से टकराई, दो की मौत

Sun, 15 Feb 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two people died when a bike travelling in the opposite direction collided with a vehicle
रिशू व मनोज की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोसाईंगंज के सुलतानपुर हाइवे पर स्थित नवाब अली का पुरवा गांव के पास उल्टी दिशा में जा रहे बाइक सवार मनोज (19) और रिशू (22) की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात हुआ।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के अनुसार मनोज व रिशू गोसाईंगंज के कोरियानी गांव के रहने वाले थे। दोनों शादी और अन्य समारोह में ढोल बजाने का काम करते थे। शनिवार रात करीब दस बजे दोनों बाइक से समारोह से ढोल बजाकर लौट रहे थे। बाइक रीशू चल रहे थे और उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था।
विज्ञापन


सुलतानपुर हाईवे पर नवाब अली का पुरवा गांव के कट के पास से रिशू ने शॉर्टकट के लिए बाइक को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। कुछ कदम चलते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की उनकी बाइक से टक्कर हुई। दोनों सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पहले मनोज और फिर रिशू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे की खबर दोनों के परिजनों को दी। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ने बताया कि फिलहाल किसी के परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस वाहन के बारे में पता लगा रही है।


दोनों के घर में छाया मातम

मनोज व रिशू मौत की खबर मिलते ही दोनों के घर में मातम पसर गया। ग्रामीणों की भीड़ दोनों के घर जमा हो गई। मनोज के परिवार में मां विद्या, पिता मनीराम, दो भाई बबलू और राज नारायण और तीन बहने हैं। इसके अलावा रिशू के परिवार में मां शीला, पिता रामसरन, दोे बहनें और एक भाई है।

रिशू व मनोज की फाइल फोटो।

रिशू व मनोज की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed