चुनावी रंजिश में पिता और मासूम बेटे को जिंदा फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के नवाबगंज के बसऊ गांव में अहाते में सो रहे पिता और उसके मासूम बेटे को गुरुवार रात कुछ लोगों ने जिंदा जला दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक घर के लोग दौड़े तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
दो मवेशी भी झुलसे हैं। परिवारीजनों ने कुछ लोगों से चुनावी और भूमि रंजिश की बात कहते हुए उन पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और आगजनी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीआईजी और एसपी ने अमले के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है।
गांव निवासी अनवर अली (30) पुत्र प्रह्लादी का अहाता घर से कुछ दूरी पर है। गुरुवार को अनवर अपने 10 वर्षीय बेटे कलीम के साथ सोता था। भी रात नौ बजे के आसपास खाना खाकर अनवर और कलीम अहाते में सोने चले गए।
भाई ने बताई कई लोगों से रंजिश
रात 11 बजे के करीब किसी ने अहाते में आग लगा दी। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन और गांव के लोग दौड़े लेकिन कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। इसी बीच अहाते में ही बंधीं दो भैंसें रस्सी तोड़कर भाग निकलीं पर बुरी तरह झुलस गईं।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अनवर और उसका बेटा कलीम दम तोड़ चुके थे। सुबह देवीपाटन मंडल के डीआईजी जेपी सिंह, एसपी सालिकराम वर्मा, एएसपी डॉ. अरविंद भूषण, सीओ भरत यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
अनवर के भाई असगर अली ने डीआईजी और एसपी को दिए गए बयान में गांव के कई लोगों से रंजिश की बात बताई है। उन्हीं में से किसी द्वारा आग लगाने की आशंका भी जताई है। अनवर के पिता प्रह्लादी भी आगजनी की बात कह रहे हैं लेकिन आरोपियों का नाम नहीं बता पा रहे हैं।