फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two patients died because of dengue in lucknow

लखनऊः डेंगू से 8 वीं के छात्र समेत दो की मौत, मिले 29 नए मरीज

Tue, 15 Oct 2019 12:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Oct 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
two patients died because of dengue in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में डेंगू का डंक तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में सीएमएस के छात्र समेत दो लोगों की इससे मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को शहर में डेंगू के 29 नए मरीज मिले। फैजुल्लागंज के केशव नगर निवासी बिल्डर अब्बास जाफरी का बेटा इफ्तिखार जाफरी उर्फ अमान (12) सीएमएस अलीगंज का छात्र था।

विज्ञापन


उसे हफ्ते भर पहले तेज बुखार आया। तीमारदारों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर गोमतीनगर के कॉरपोरेट हॉस्पिटल ले गए। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर गृह जनपद बहराइच चले गए हैं। वहीं, तीन दिन से बलरामपुर अस्पताल में इलाज करा रही मड़ियांव निवासी मीनाक्षी (25) की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज में दस दिन में तीसरी मौत
फैजुल्लागंज के केशवनगर में दस दिन में डेंगू से तीसरी मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट प्रमाणिक न मानकर इसे डेंगू से मौत नहीं मान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का लार्वा मिलने पर 42 को नोटिस

two patients died because of dengue in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्कूल में जमा रखा था पानी
केशवनगर में डेंगू-बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से लेकर नगर निगम तक जागरूकता अभियान चला रहा है। बावजूद इसके सुरभि स्कूल के संचालक ने परिसर के स्वीमिंग पूल में पानी जमा कर रखा है। नगर निगम की टीम ने फौरन पानी की निकासी करने संग नोटिस जारी किया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभागों की टीमों ने सोमवार को 1716 घरों तथा विभिन्न स्थानों पर जायजा लिया। इनमें 42 घरों, स्थानों पर मच्छर जनक स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसमें मानस एंक्लेव इंदिरानगर, छाछी कुआं, बांग्लाबाजार, अंगूरी बाग, गौहर हाता, सर्वेंट क्वार्टर राज भवन कॉलोनी समेत अन्य हैं।

सात नए मरीज तो सिर्फ फैजुल्लागंज के
नए मरीजों में सात फैजुल्लागंज के हैं। इसके अलावा मिले 22 मरीज गढ़ी कनौरा, बुद्धेश्वर, विभूति खंड, सरोजनी नगर, विकासनगर, ठाकुरगंज बसंत विहार कॉलोनी, विभव खंड, सीएसआईआर कॉलोनी, खदरा, इंदिरानगर, अर्जुनगंज गोमतीनगर, एलडीए कॉलोनी, तकरोही, मलिहाबाद, जानकीपुरम के हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि जिन इलाकों से मरीज सामने आए हैं वहां फॉगिंग और सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed