फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two passengers carrying drugs worth Rs 15 crore from Bangkok were arrested at Amausi Airport

Lucknow News: बैंकॉक से 15 करोड़ की ड्रग्स लेकर आए दो यात्री, अमौसी एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two passengers carrying drugs worth Rs 15 crore from Bangkok were arrested at Amausi Airport
बैंकॉक से आए यात्रियों से बरामद ड्रग्स।
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बैंकॉक से पहुंची उड़ान से 15.46 किलो हाइड्रोपोनिक ड्रग्स बरामद की। दो यात्री इसे लेकर पहुंचे थे। ड्रग्स को एल्युमिनियम की परतों में छिपाकर लाया गया था। ड्रग्स की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हाइड्रोपोनिक ड्रग्स की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। इस साल अभी तक ड्रग्स के तीन बड़े मामले पकड़े जा चुके हैं। इसी क्रम में डीआरआई की टीम ने बीते दस जून को अमौसी एयरपोर्ट पर छिपाकर लाई गई ड्रग्स बरामद की है। बैंकॉक की फ्लाइट से आए दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक से उड़ान भरकर लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 104 जब लैंड हुई तो उसके यात्रियों की जांच हो रही थी। दो भारतीय नागरिक संदिग्ध नजर आए। टीम ने उन्हें अलग कर जांच शुरू की। उनके लगेज की जांच करने पर एल्युमिनियम की परतों में लिपटे वैक्यूम सील पैकेट बरामद किए गए। कुल 15.46 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक कैनबिस इन दोनों यात्रियों के पास से जब्त की गई। यह एक प्रकार की ड्रग्स होती है, जिसे पानी में उगाया जाता है और रेव पार्टियों में काफी इस्तेमाल होता है। ड्रग्स की कीमत करीब साढ़े पंद्रह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


विदेशी महिलाओं से भी जब्त हुआ है ड्रग्स
इससे पूर्व अप्रैल में दुबई से आई फ्लाइट (एफजेड-443) से उतरी युगांडा की महिला यात्री अनीताह नाबाफू वामुकूता को गिरफ्तार किया गया था, उसके पास से लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई थी। वहीं गत मार्च महीने में थाईलैंड से आई एक अन्य विदेशी महिला के पास से भी इतनी कीमत की ही हाइड्रोपोनिक बीड बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed