फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two parties clashed over a fight between children, stones were pelted

Lucknow News: बच्चों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, पथराव

Wed, 07 May 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over a fight between children, stones were pelted
बच्चों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, पथराव
लखनऊ। सआदतगंज के वेदन टोला में मंगलवार दोपहर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने मामले को शांत कराया। शाम को फिर से झगड़ा हो गया और दोनों तरफ से पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वेदन टोला निवासी खुशनुमा का पांच साल का बेटा उबेद दोपहर में साथियों के साथ पड़ोसी सोनी के दरवाजे के बाहर बने रैंप पर खेल रहा था। सोनी ने उन्हें डांटकर भगा दिया। इससे नाराज खुशनुमा सोनी से झगड़ा करने लगी। दोनों पक्ष के परिजन इकट्ठा हो गए और लाठी डंडे चलने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। शाम पांच बजे फिर विवाद हो गया और ईंट गुम्मे चले। इसमें खुशनुमा पक्ष के एक किशोर, अकील व शमशाद घायल हो गए। पथराव में सोनी व उनकी पड़ोसी फेमिना खातून के भी चोटें आ गईं।
विज्ञापन


खुशनुमा ने गोलू, सिराज, उवेश व मुस्सू के खिलाफ मारपीट व चाकू से हमला करने की तहरीर दी, जबकि सोनी ने शुएब, अकील, शमशाद व शादाब ने उनकी किराने की दुकान का सामान फेंक दिया और गल्ले से रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसआई आशीष बालियान ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed