{"_id":"67c9ee4b05301ba5df06cd54","slug":"two-parties-clashed-in-a-road-dispute-nine-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1004-109810-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ घायल
Fri, 07 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। रानीपुर काजी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिलौला थाना क्षेत्र के रानीपुर काजी गांव में ग्राम प्रधान की ओर से नवंबर में खड़ंजा लगवाया गया था। गांव निवासी सोनू (30) ने इसका विरोध करते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी को प्रार्थना पत्र दिया था। उसने आरोप लगाया कि खड़ंजा उसके खेत में लगवा दिया गया है। डीएम ने एसडीएम इकौना ओमप्रकाश के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित कर जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
बुधवार को मार्ग पैमाइश के लिए बीडीओ गिलौला वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान सोनू व प्रधान पति अनोखी लाल यादव के बीच कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट में सोनू के पक्ष से रेनू (18), पुष्पा (15) व आरती (26) घायल हो गईं। जबकि अनोखीलाल के पक्ष से जगदंबा (35), दयावती (35), सुनीता (25) व ऊषा (30) घायल हुईं। घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया गया। जहां से रेनू व पुष्पा को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष जय हरि मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मारपीट के कारण टीम पैमाइश नहीं कर पाई है। दोनों पक्षों पर केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
- ओमप्रकाश, एसडीएम इकौना