{"_id":"5ca45afabdec2213f8017053","slug":"two-pair-special-trains-will-run-for-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगी टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगी टाइमिंग
Wed, 03 Apr 2019 12:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड मुंबई जाने वाले यात्रियाें की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों का लखनऊ एवं गोरखपुर से एक साथ 14 अप्रैल से संचालन शुरू होगा। यात्रियों को एक जोड़ी ट्रेन मेें जून भर सफर करने का मौका मिलेगा। रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक ट्रेन नंबर 82910 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन 14 से 26 अप्रैल के मध्य प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
यह विशेष ट्रेन गोरखपुर से रात 9:20 बजे चलकर रात 1:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। चारबाग से यह ट्रेन रात 2:05 बजे रवाना होने के बाद दूसरे दिन सुबह 9.20 बजे बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 82909 बांद्रा-गोरखपुर विशेष ट्रेन 14 से 25 अप्रैल के बीच प्रत्येक शनिवार को बांद्रा से गोरखपुर के लिए रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन बांद्रा से सुबह 6:40 बजे चल कर दूसरे दिन शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त जून में लखनऊ के रास्ते मुंबई के लिए विशेष ट्रेेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 09016 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन 2 से 30 जून के बीच प्रत्येक रविवार को एवं ट्रेन नंबर 09015 बांद्रा-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन 1 से 29 जून की अवधि के दौरान प्रत्येक शनिवार को होगा।
विज्ञापन
इन विशेष ट्रेनों का ठहराव बस्ती, गोंडा, चारबाग, कानपुर, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, वापी समेत कई अन्य स्टेशनों पर भी होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में एसी द्वितीय व तृतीय श्रेणी के साथ ही शयनयान व सामान्य श्रेणी के कोच भी लगाए जाएंगे।
विमान में मच्छरों से यात्री परेशान
डेमो
वहीं हवाई सफर के दौरान मच्छर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। वहीं, इनसे निजात दिलाने को विमानन कंपनियां कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। एक विमान में एयरहोस्टेज से मॉस्क्यूटो रैकेट से मच्छर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विमान यात्रियाें की ट्विटर, फेसबुक पर सबसे अधिक शिकायतें मच्छरों से होने वाली परेशानी से संबंधित हैं। वरुण शर्मा ने दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट में मच्छर होने की शिकायत की है। इसी तरह आरती ने लखनऊ से दिल्ली के विमान में मच्छर से होने वाली परेशानी पर आपत्ति दर्ज कराई।
यात्रियों ने एयरपोर्ट अथारिटी से मच्छरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। इनका कहना है कि लोग विमान सेवा के लिए ज्यादा पैसा इसलिए खर्च करते हैं कि उन्हें अच्छी सुविधा मिले, लेकिन मच्छरों से सफर दुखदायी हो जाता है।

डॉक्टर को उतारा था विमान से
मच्छर
वहीं, विमान कंपनियों का कहना है कि गेट खुलते समय किनारे से मच्छर भीतर आ जाते हैं। प्रत्येक उड़ान के बाद विमान में मच्छरों से बचाव को रसायन का इस्तेमाल होता है, लेकिन उड़ान के समय ऐसा करना संभव नहीं है।
बीते वर्ष 10 अप्रैल को विमान में मच्छरों से परेशान होकर डॉ. सौरभ राय ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी विमानन कंपनियों के लोगों से नोकझोंक हुई तो उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया था। मामले ने काफी तूल पकड़ा था।