फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two old man died in an accident in lucknow

बुजुर्ग को रौंदकर दौड़ाई कार, छह किमी की दूरी पर दूसरे को कुचलकर पलटी गाड़ी, मौके पर ही मौत

Sat, 22 Dec 2018 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Dec 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
two old man died in an accident in lucknow
हादसे में जान गंवाने वाला प्यारे लाल - फोटो : amar ujala
लखनऊ के मोहनलालगंज में बुजुर्ग को रौंदकर भागी कार ने करीब छह किलोमीटर दूर निगोहां में एक और बुजुर्ग को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कार खाई में पलट गई। लोगों ने चालक को दबोच लिया और उसे जमकर पीटा। किसी तरह चालक भीड़ से छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मोहनलालगंज के मनोहरापुर निवासी 65 वर्षीय प्यारेलाल शुक्रवार सुबह वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने घर के पास बेलियाखेड़ा बाजार जा रहे थे तभी मौरावां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार लेकर चालक सिसेंडी कस्बा के भीलमपुर मार्ग से गोविंदपुर गांव की तरफ भाग निकला। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को कार का नंबर बताते हुए हादसे की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करीब छह किलोमीटर भागते हुए कार निगोहां के दाउदपुर मोड़ पहुंची, जहां लोग पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। सड़क किनारे लोगों को खड़ा देख उधर से साइकिल से गुजर रहे दाउदपुर निवासी 65 वर्षीय सत्यनारायण रुक गए। उन्होंने लोगों के सड़क के दोनों तरफ घेराबंदी की वजह पूछी तो पता चला कि एक कार हादसा करके इसी तरफ आ रही है।

पुलिस ने जब्त कर ली कार

two old man died in an accident in lucknow
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
सत्यनारायण कार में फंसकर घिसटते चले गए। मौके पर चीख-पुकार और शोरगुल मच गया। कुछ दूर जाकर कार खाई में पलट गई। लोग पीछे दौड़े और कार में फंसे सत्यनारायण को किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे घेर लिया।

उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने बताया कि चालक धक्का-मुक्की करके भागने में सफल रहा। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। प्यारेलाल और सत्यनारायण के परिवारीजनों की तरफ से चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed