{"_id":"5c1ddfacbdec2256f87b2c0c","slug":"two-old-man-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को रौंदकर दौड़ाई कार, छह किमी की दूरी पर दूसरे को कुचलकर पलटी गाड़ी, मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को रौंदकर दौड़ाई कार, छह किमी की दूरी पर दूसरे को कुचलकर पलटी गाड़ी, मौके पर ही मौत
Sat, 22 Dec 2018 12:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला प्यारे लाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मोहनलालगंज में बुजुर्ग को रौंदकर भागी कार ने करीब छह किलोमीटर दूर निगोहां में एक और बुजुर्ग को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कार खाई में पलट गई। लोगों ने चालक को दबोच लिया और उसे जमकर पीटा। किसी तरह चालक भीड़ से छूटकर भाग निकला।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मोहनलालगंज के मनोहरापुर निवासी 65 वर्षीय प्यारेलाल शुक्रवार सुबह वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने घर के पास बेलियाखेड़ा बाजार जा रहे थे तभी मौरावां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।
प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार लेकर चालक सिसेंडी कस्बा के भीलमपुर मार्ग से गोविंदपुर गांव की तरफ भाग निकला। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को कार का नंबर बताते हुए हादसे की सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि करीब छह किलोमीटर भागते हुए कार निगोहां के दाउदपुर मोड़ पहुंची, जहां लोग पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। सड़क किनारे लोगों को खड़ा देख उधर से साइकिल से गुजर रहे दाउदपुर निवासी 65 वर्षीय सत्यनारायण रुक गए। उन्होंने लोगों के सड़क के दोनों तरफ घेराबंदी की वजह पूछी तो पता चला कि एक कार हादसा करके इसी तरफ आ रही है।

पुलिस ने जब्त कर ली कार
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
सत्यनारायण कार में फंसकर घिसटते चले गए। मौके पर चीख-पुकार और शोरगुल मच गया। कुछ दूर जाकर कार खाई में पलट गई। लोग पीछे दौड़े और कार में फंसे सत्यनारायण को किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे घेर लिया।
उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने बताया कि चालक धक्का-मुक्की करके भागने में सफल रहा। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। प्यारेलाल और सत्यनारायण के परिवारीजनों की तरफ से चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।