{"_id":"5fb91b048ebc3e9b9a4fbab0","slug":"two-officers-suspended-for-carelessness-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के जिला आबकारी अधिकारी व संभल के जिला विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के जिला आबकारी अधिकारी व संभल के जिला विकास अधिकारी निलंबित
Sat, 21 Nov 2020 07:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार प्रयागराज में सरकारी देशी शराब की दुकानों में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ा एक्शन लेते हुए प्रयागराज के जिला आबकारी अधिकारी व निरीक्षक के साथ एक कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, संभल के जिला विकास अधिकारी को भी लापरवाही व स्वेच्छाचारिता के आरोप में निलंबित किया गया है। बता दें कि प्रयागराज के फूलपुर में सरकारी देशी शराब की दुकान से खरीदी गई मिलावटी शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी जिस पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुशासनहीनता और कामकाज में मनमानी करने पर सम्भल के जिला विकास अधिकारी रामसेवक को निलंबित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के जिला विकास अधिकारी, रामसेवक को निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी है।
विज्ञापन
रामसेवक पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, आईजीआरएस तहत आख्या प्रेषित न करने, अधीनस्थों से अभद्रता करने और बगैर समुचित अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर जाने सहित अन्य आरोप है।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी के खिलाफ जांच में उन पर लगे आरोपों पर जवाब मांगा गया लेकिन रामसेवक ने जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं पूर्व की तैनाती के दौरान भी रामसेवक पर मनमानी करने के तमाम मामले सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया है। उनके खिलाफ विस्तृत जांच जांच के लिए बरेली के संयुक्त विकास आयुक्त जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।