{"_id":"6a480fa6fed454f12c07d29c","slug":"two-of-atiqs-henchmen-accused-of-attempting-to-grab-land-lucknow-news-c-13-lko1096-1812130-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अतीक के दो गुर्गों पर जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अतीक के दो गुर्गों पर जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के सुभाषनगर निवासी साबिर अली ने माफिया अतीक अहमद के दो गुर्गों पर जाली दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि इसकी साजिश अतीक के मारे जा चुके शूटर गुलाम मोहम्मद ने रची थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
साबिर ने बताया कि अकबर अली की कृष्णानगर के कनौसी में जमीन थी। वर्ष 2000 में अकबर और एक वर्ष बाद उनकी पत्नी फजल फातिमा की मौत हो गई। मृत्यु से पहले फातिमा ने जमीन उनके नाम कर दी थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में अतीक के गुर्गे कौशांबी के सिरोही उपरहार निवासी परवेज अहमद और प्रयागराज के महमूद मंजिल दरियाबाद के हसनैन अली खां ने जाली दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन को हड़पने का प्रयास किया।
राजू पाल हत्याकांड में ढेर हुआ था शूटर
साबिर ने एफआईआर में बताया कि साजिश में आरोपियों का साथ राजू पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर गुलाम मोहम्मद ने दिया था। एसटीएफ ने उसे मुठभेड़ में ढेर किया था। साबिर का आरोप है कि परवेज और हसनैन ने जमीन की फर्जी वसीयत भी बनवाई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट में शरण ली। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर परवेज और हसनैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना दरोगा विनीत कुमार को दी गई है। पीड़ित से संपर्क किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।