फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two new corona positive patients found in lucknow

लखनऊ में दो नए कोरोना मरीज मिले, दो हॉटस्पॉट हटे, दो बढ़े

Fri, 22 May 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 May 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
two new corona positive patients found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में प्रवासी मजदूरों के पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को दो नए प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कुर्सी रोड बहेटा गांव और गोसाईगंज में एक-एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने लोहिया संस्थान के मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


गोसाईंगंज के क्षेत्र में एक साथ छह युवक अहमदाबाद से लखनऊ आलमबाग में आकर रुके थे जिन्हें 10 मई को ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने घर में एकांत में रहने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उसे स्थानीय सीएचसी लाया गया जहां उसमें कोरोना के लक्षण मिलने पर नमूना लिया गया। सीएमओ डॉ. नरेंद्र के मुताबिक, दोनों प्रवासी मजदूर पॉजिटिव मिले हैं।

तोपखाना कैंट में नहीं मिला कोई नया मरीज

कोरोना के लिहाज से अति संवेदनशील हॉटस्पॉट इलाकों में से दो में 28 दिन से कोई मरीज न मिलने से इन्हें हॉटस्पॉट से हटा दिया गया है तो वहीं निशातगंज और अमीनाबाद में नए मरीज मिलने से इन्हें हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है।

अब शहर में आठ हॉटस्पॉट फिर से हो गए हैं। राजधानी के हॉटस्पॉट इलाका खंदारीलेन लालबाग में 28 दिन तक कोई भी केस न आने पर उसे हॉटस्पॉट से बाहर कर दिया गया है। इसी तरह बेहद संवेदनशील इलाका तोपखाना कैंट में भी कोई नया केस न आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया चिक मंडी में बुधवार को और निशातगंज में सोमवार को केजीएमयू नर्स और मंगलवार को उसकी भतीजी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह इलाके सघन आबादी वाले है।

ऐसे में संक्रमण यहां पर और न फैले इसे लेकर दो नए हॉटस्पॉट बढ़ाए गए है। मौलवीगंज का चिक मंडी इलाका और निशातगंज की पांचवीं गली को हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां से नये पॉजिटिव केस मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

ये आठ हॉटस्पॉट बचे

क्वारंटीन में रहने वाले युवक की मौत के बाद रिपोर्ट आई निगेटिव
काकोरी के सिमरामऊ गांव में क्वारंटीन में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई थी। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने से अफसरों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ बताया कि मृतक की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

मस्जिद अलीजान, कैंट के आसपास। फूलबाग नजरबाग के आसपास क्षेत्र। नया गांव पश्चिम नजीराबाद रोड। कटरा आजमबेग नियर एक्ज़न स्कूल नख्खास। कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आसपास। नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा के आस पास का क्षेत्र। मौलवीगंज का चिक मंडी इलाका। निशातगंज की पांचवीं गली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed