फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two more MLA's of get threatened, DGP assigned task to SIT

भाजपा के दो और विधायकों से मांगी गई रंगदारी, मामले के खुलासे के लिए डीजीपी ने बनाई SIT

Wed, 23 May 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 May 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
two more MLA's of get threatened, DGP assigned task to SIT
कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और फतेहपुर कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा - फोटो : amar ujala
बीजेपी विधायकों और नेताओं को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दो और विधायकों को अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे मैसेज मिले। बाराबंकी के फतेहपुर कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा और कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर रंगदारी मांगी गई है, और न देने पर जान से मारने की धमकी भी मिली है। दोनों ही विधायकों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, डीजपी ने सभी मामलों का खुलासा करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित कर दी है।
विज्ञापन


कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को बुधवार को व्हाट्सएप पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से मैसेज आया। उसके जरिए कॉलर ने दस लाख रुपये रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत लेकर विधायक एसपी वीपी श्रीवास्तव के पास पहुंचे। मैसेज देखने के बाद एसपी के निर्देश पर फतेहपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि विधायक के सीतापुर में महमूदाबाद स्थित आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए वहां के एसपी को पत्र लिखा गया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए एसटीएप की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

two more MLA's of get threatened, DGP assigned task to SIT
विधायकों को मिले धमकी भरे मैसेज - फोटो : amar ujala
उधर, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी को भी अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे मैसेज मिले हैं। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में सीओ अभय मिश्रा ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

मालूम हो कि मंगलवार को भाजपा के छह विधायकों समेत आठ नेताओं को एक ही नंबर से व्हाट्सएप मैसेज कर 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। तीन दिन में रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सभी नेताओं से रंगदारी मांगने में एक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, डिबाई की विधायक अनीता लोधी को मंगलवार को फिर ऐसी ही धमकी मिली।

तीन सदस्यीय एसआईटी करेगी जांच
भाजपा विधायकों को धमकी और रंगदारी मिलने के मामले में यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बुधवार को तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। आईजी एसटीफ अमिताभ यश को टीम हेड बनाया गया है। उनके साथ टीम में एटीएस के एसएसपी जोगेंद्र और एसटीएफ के असपी त्रिवेणी सिंह हैं। ये टीम जिलों के पुलिस अधीक्षकों को मामले के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed