{"_id":"68f14d36706b57b6ec0aff69","slug":"two-miscreants-who-robbed-money-from-a-collection-agent-were-arrested-lucknow-news-c-13-knp1050-1430691-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कलेक्शन एजेंट से रुपये लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कलेक्शन एजेंट से रुपये लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Fri, 17 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। प्राइवेट बैंक के कलेक्शन एजेंट राजाजीपुरम सपना कॉलोनी निवासी अरुण प्रताप सिंह से 19 सितंबर की रात 1.42 लाख रुपये लूटने वाले दो बदमाशों पारा निवासी श्रवण कुमार और दुबग्गा निवासी सलमान खान को बृहस्पतिवार पुलिस ने गिरफ्तार किया।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अरुण प्रताप सिंह एयरटेल पेमेंट बैंक में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करते हैं। 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह कलेक्शन करके बाइक से घर जा रहे थे। रुपये का बैग उनकी बाइक की हैंडिल पर टंगा था। बाजारखाला स्थित कल्याण मंडप के पास पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और चलती बाइक से बैग छीनने लगे। छीना-झपटी के दौरान अरुण बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। रुपये से भरा बैग का पट्टा टूट गया और बदमाश बैग लूट ले गए थे। घटना में अरुण गिरकर घायल भी हो गए थे। इस मामले में बाजारखाला थाने में लूट का केस दर्ज किया गया था।
पुलिस को बाइक सवार लुटेरों की फुटेज भी मिली थी। फुटेज की मदद से पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर ऐशबाग तिराहे स्थित अंबेडकर पार्क के पास से दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 9440 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की।